28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेड बिग्रेड की महिलाओं सहित 15 घायल, सात गंभीर, भोपाल रेफर

सात गंभीर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेहटी से भोपाल रेफर कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Satish More

•

Updated: 26 Sep 2018, 9:53 AM IST

news

Returning from the Mahakumbh of BJP, the bus turns over to Delawadi

सीहोर. भोपाल में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में लौटते समय मिनी बस देलाबाड़ी घाट पर पलट गई। हादसे में बस में सवार रेड बिग्रेड की महिलाओं सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। सात गंभीर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेहटी से भोपाल रेफर कर दिया, वहीं दो का रेहटी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शेष को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के बाद रेहटी, चकल्दी क्षेत्र के कार्यकर्ता वापस लौट रहे थे।बताया जाता है कि शाम सवा पांच बजे के करीब बस जैसे ही देलावाड़ी घाट पर पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में अन्य लोगों के साथ चकल्दी के 8 लोग घायल हो गए, वहीं बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को रेहटी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 7 लोगों को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं दो लोगों का इलाज रेहटी अस्पताल में किया जा रहा है।

घायलों में शराब बंदी के सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को लेकर काम करने वाली रेड बिग्रेड की महिलाएं भी शामिल हैं। इसके पहले घायलों को रेहटी अस्पताल लाते ही डॉ. मेहरबान सिंह, डॉ एसके यादव, डॉ रामनाथ घुसिया और उनके स्टॉफ ने तत्काल सभी का इलाज शुरू किया।

ये हैं गंभीर घायल
भोपाल रेफर घायलों में चकल्दी निवासी संतोष सोनी (40) पिता घासीराम सोनी, लक्ष्मीबाई (45) पत्नी रंजीत, राजकुमारी (50) पत्नी कैलाश वर्मा, गीता बाई (55) पत्नी रामदयाल, सुनील विश्वकर्मा (40) पिता मदनलाल, कुलदीप (28) पिता कैलाश वर्मा शामिल हैं। वहीं मिनी बस का चालक भोपाल निवासी कालूराम केवट पिता बसंतीलाल निवासी को भी भोपाल रेफर किया है।

इसके अलावा सीताराम (60) पत्नी पिता जगन्नाथ, अजय(15) पत्नी पिता राधेश्याम ग्राम चकल्दी का इलाज रेहटी में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार महेंद्र प्र्रताप सिंह, सलकनपुर चौकी प्रभारी पूजा राजपूत, एसआई श्याम सुंदर सूर्यवंशी ग्राम पंंचायत चकल्दी के सरपंंच राजेश विश्वकर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

कार्यकर्ता महाकुंभ में आए थे लोग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन में 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी ने आए थे। इस सम्मेलन में सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि इस महाकुंभ में ऊर्जा से भरे लाखों लोग नजर आ रहे हैं। हम इतने भाग्यवान हैं कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में सेवा करने का सौभाग्य मिला। ऐसा सौभाग्य इरादे से जीने वालों के भाग्य में नहीं होता। जो मां भारती की सेवा करते हैं जनता को जो परिवार मानते हैं। हर दुखी का दुख बांटने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को ये सौभाग्य मिलता है।