15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन बड़े अफसरों पर भड़कें शिवराज सिंह चौहान तो जवाब देते नहीं बना

Shivraj Singh Chouhan Angry : नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती की। उन्होंने मोबाइल से कलेक्टर बालागुरु को अवैध खनन का वीडियो दिखाया। शिवराज ने फटकारते हुए कहा, जाकर देखा.. कल रात का ही यह वीडियो है।

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh Chouhan got angry at three senior officers

Shivraj Singh Chouhan got angry at three senior officers

Shivraj Singh Chouhan: नर्मदा नदी से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती की। उन्होंने मोबाइल से कलेक्टर बालागुरु को अवैध खनन का वीडियो दिखाया। माइनिंग अफसर धर्मेंद्र चौहान ने सफाई दी, हम कार्रवाई करते हैं। शिवराज ने फटकारते हुए कहा, जाकर देखा.. कल रात का ही यह वीडियो है। रात में खुलेआम पोकलेन-जेसीबी मां नर्मदा को छलनी कर रही है।

काम पर जताई नाराजगी

शिवराज(Shivraj Singh Chouhan) सीहोर में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कर रहे थे। वे पैन ड्राइव साथ ले गए थे। कलेक्टर को पैन ड्राइव दिखाते हुए बोले-इसे यहीं चला दूं तो ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने वन और कृषि विभाग के काम पर भी नाराजगी जताई।

पत्रिका की खबर पर मुहर

नर्मदा में अवैध खनन के मुद्दे को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया। रेत माफिया और अफसरों की मिलीभगत की पोल भी खोली। अब केंद्रीय कृषि मंत्री की अफसरों को फटकार के बाद इस पर सरकारी मुहर भी लग गई।

इन 3 अफसरों पर भड़के शिवराज

अर्चना पटेल, डीएफओ: आपके लोग खुलेआम वसूली कर रहे हैं। वन विभाग के कारण कई काम प्रभावित हो रहे हैं। 20-20 साल पुराने पट्टों की जांच के नाम पर रेंजर वसूली कर रहे हैं। नगर परिषद की जेसीबी ही जब्त कर ली।

धर्मेन्द्र चौहान, माइनिंग अफसर: विधायक रमाकांत भार्गव बोले-नदी से रेत का अवैध खनन हो रहा है। जो पैसे देता है, उसकी जेसीबी चलती.. जो नहीं देता, उसकी मशीन पकड़ते हो। शिवराज ने कहा, ये सभी वीडियो एक रात के हैं। कार्रवाई नहीं हो रही।

केके उपाध्याय, उपनिदेशक, कृषि: बोवनी के समय किसानों को केंद्र अनुदान देता है। बुदनी के किसानों को आवेदन के बाद भी अनुदान नहीं मिला। पहली बार नहीं मिला तो किसानों ने आवेदन करना बंद कर दिया। जांच करा दूं तो तुम पर अभी एफआइआर हो जाएगी।