सीहोर। शहर की लाइफ लाइन सीवन की सफाई को लेकर नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को सीवन नदी से जलकुंभी निकालने का काम किया गया। जलकुंभी निकालकर सीवन की सफाई का काम पुरूष घाट पर किया गया है। शनिवार को सीवन सफाई को लेकर नगर पालिका द्वारा शुरू किए गए अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथ भाटी, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा और सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा शामिल हुए। जलकुंभी के कारण सीवन नदी सूखती जा रही है। सीवन नदी के सूखने के कारण शहर का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। सीवन के सूखने के कारण शहर के करीब 250 हैंडपंप बोर का पानी कम हो जाता है। नगर पालिका ने शहर के जल स्तर को बनाए रखने की मंशा से सीवन की सफाई का अभिया शुरू किया है।