3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समर कैम्प में प्रशिक्षण ले रहे सैकड़ों बालक-बालिकाएं

समर कैम्प में प्रशिक्षण ले रहे सैकड़ों बालक-बालिकाएं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Jun 2018, 6:27 PM IST

sports

sports hub in ajmer

सीहोर। समर वेकेशन का वैसे तो बच्चों को सालभर इंतजार रहता है। जिसमें कि वह फ्री माइंड होकर मौज-मस्ती कर सकें। इसी तरह का एक कैम्प इन दिनों जिले में चल रहा है।


इस कैम्प के संबंध में खेल एवं युवक कल्याण विभाग के अधिकारी आनंद स्वामी ने बताया कि इन दिनों विभाग द्वारा चर्च मैदान पर फुटबाल, हॉकी, बेडमिंटन, बॉक्सिंग, टेबिल टेनिस, कुश्ती का कैम्प चल रहा है। वहीं बॉकेटबाल कोतवाली परिसर, टेनिस सीहोर क्लब, एथलेटिक्स कॉलेज मैदान, हैंडबॉल व जूडो आवासीय, क्रिकेट व कराते का कैम्प बीएसआई मैदान पर चल रहे हैं। वहीं इसके अलावा इछावर, आष्टा, नसरुल्लागंज, बुदनी में भी समर कैम्प चल रहे हैं।

कैम्पों में जिलेभर में करीब 2000 बच्चे पहुंचकर अपना भविष्य चमकाने हुनर निखार रहे हैं। आयुषी खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में फुटबाल के गुर सीखने आ रहीं आयुषी पंसारी ने जहां फुटबाल में राज्य व राष्ट्र स्तर पर अपना हुनर दिखा चुकी हैं।

इन बच्चों में से कई ने पढ़ाई में भी 12वीं कक्षा में अच्छे प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना नाम स्कूल की मेरिट लिस्ट में भी दर्ज कराया है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को यह करके दिखाया है कि खेल और पढ़ाई दोनों साथ-साथ की जा सकती है। जिससे की खिलाड़ी अपना व जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गोरवांवित कर सकें।

इधर, परिवहन के इंतजार में केंद्रों की उपज :-
सीहोर जिले में समर्थन खरीदी केंद्रों पर किसानों से खरीदी गई उपज खुले आसमान के नीचे भगवान भरोसे रखी है। इनको सुरक्षित स्थान पर रखने की बजाए अनदेखा किया जा रहा है।


जानकारों का कहना है कि ऐसे में मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते तेज बारिश हुई तो यह उपज उसकी भेंट चढ़कर बर्बाद हो जाएगी। जिले में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर और गेहूं खरीदी की गई है। 160 केन्द्रों पर 14 समितियों ने 18 मई तक 42 लाख टन गेहूं की खरीदी की थी। इसमें काफी उपज का परिवहन हो चुका है।


80 हजार मैट्रिक टन गेहूं को ओपन कैंप और 2 लाख टन के करीब खरीदी केन्द्र और सोसायटियों में रखा है। पिछले 12 अप्रैल से चना, मसूर की खरीदी की जा रही है। इसमें 55 हजार मैट्रिक टन चना और 6 हजार मैट्रिक टन मसूर खरीदी की जा चुकी है। चना खरीदी के लिए 25 हजार 700 किसानों ने पंजीयन कराया था। इसमें अभी भी 6 फीसदी किसानों से खरीदी की जाना है।