बैठे स्कूल में, एप बता रहा सात किमी दूर
शिक्षिका भगवती राठौर, सुफिया सुल्तान ने बताया कि जब से एप शुरू हुआ है, मुसीबतें ओर बढ़ गई हैं। दूरदराज के स्कूलों में जैसे-तैसे पहुंच तो जाते हैं, लेकिन जब स्कूल में कुर्सी पर बैठकर अटेंडेंस लगाते हैं तो एप स्कूल से सात किमी दूर रहना बता देता है। ज्योति वर्मा, सुनील शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी की सिम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पदस्थ स्कूल में दूसरी कंपनी का नेटवर्क आता है। वही कई ऐसे भी स्कूल हैं, जहा नेटवर्क ही नहीं है। ऐसे में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है।