
शिव के बालों से निकलकर सीवन में मिल रही गंगा, देखें अद्भुत दृश्य...
सीहोर. सिद्धपुर, सीवन, शिवजी और मां गंगा का आपस में नजदीकी संबंध है। सीवन नदी के किनारे सिद्धपुर नगरी सीहोर में करीब १००० शिवलिंग स्थापित हैं। इस शिवजी की आराधना के लिए अनुकूल स्थान माना गया है। सीहोर जिले के ही आष्टा शहर को शिवजी की ससुराल कहा जाता है, यह मां पार्वती का उद्गम स्थल है। मां गंगा का उद्गम शिवजी की जटाओं से ही हुआ है, इसलिए इन्हें शिव की पुत्री मना गया है। इन चारों के इसी नजदीकी रिश्ते को देखते हुए शहर के प्राचीन कस्बा हनुमान फाटक स्थिति काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 25 फीट की महादेव प्रतिमा की स्थापना की गई है।
शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद शिव प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस प्रतिमा की खास बात यह है कि मां गंगा शिवजी की जटाओं ने निकलकर मां सीवन से मिल रही हैं। मां गंगा और सीवन नदी का यह मिलन इस प्रतिमा के आकर्षण का केन्द्र है। इस प्रतिमा के निर्माण में एक महीने का समय लगा है। रात में प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालु आसानी से कर सकें, इसके लिए रंग बिरंगी लाइट लगाई गई हैं, जो सूर्य अस्त के बाद प्रतिमा की सौभा में चार चांद लगा देती हैं।
निरंतर निकल रही है गंगा रूपी जलधारा
शहर के प्राचीन कस्बा हनुमान फाटक काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 25 फीट की महादेव प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया गया। शिव की जटा से गंगा रूपी जल धारा निकल रही है, अनावरण में श्रद्धालुओं द्वारा सीवन के जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। मंदिर के व्यवस्थाक मुख्य पुजारी शेषनारायण तिवारी ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण होते ही भगवान भोलेनाथ की जटा से गंगा रूपी जल की मोटी धारा बहने लगी है। यह जल की धारा निरंतर बहती रहेगी। भगवान महादेव को सिंह सिंहसन पर विराजित किया गया है। भोलेनाथ के गले में नागदेवता लिपटे हुए हैं। भगवान की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने रंगीन लाइट लगाई गई है। प्रतिमा के अनावरण में समाजसेवी अखिलेश राय, दीपक सोनी, विधायक सुदेश राय, अरूणा राय आदि शामिल हुईं।
जिले की सबसे अद्भुत शिव प्रतिमा
मुख्य पुजारी शेषनारायण तिवारी ने बताया प्रतिमा को तैयार करने में एक महीने का समय लगा है। प्रतिमा का निर्माण मध्यप्रदेश से बाहर के कलाकारों के द्वारा किया गया है। इन कलाकार में कुछ राजस्थान और कुछ भोपाल के थे। यह सीहोर जिले की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा है, जिले में इसके अलावा कहीं भी इतनी बड़ी शिवजी की प्रतिमा नहीं है।
Updated on:
30 Jan 2022 02:13 pm
Published on:
30 Jan 2022 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
