30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलिकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने पहुंचे दूल्हे, देखने वाले रह गए दंग

दादा की इच्छा थी पोतों की बारात हेलिकॉप्टर से जाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Feb 2023, 9:56 AM IST

 विवाह

विवाह

पत्रिका से अनिल मालवीय की रिपोट...
सीहोर. अक्सर शादी में दूल्हा कार आदि से ही दुल्हनिया को लेने पहुंचता है, लेकिन हम आपको ऐसा बताने जा रहे हैं जिसे जानकर दंग रह जाएंगे। दो सगे भाई अपनी दुल्हनिया को लेने कार से नहीं बल्कि हेलिकॉप्टर से पहुंचे। जैसे ही यह हेलिकॉप्टर जमीन पर उतरा देखने वालों की भीड़ लग गई। हर कोई मोबाइल से फोटों खींच रहा था तो कोई वीडियो बना रहा था।

जानकारी के अनुसार शुजालपुर शहर से सटे हुए किशोरी गांव के स्टेडियम में नीले रंग का हेलिकॉप्टर उतरता देख लोगों की भीड़ लग गई। वास्तविकता में यह हेलिकॉप्टर दूल्हा बने दो सगे भाईयों को लेकर आया था। जिनका विवाह ग्राम डूंगलाय निवासी मेवाड़ा परिवार की बेटियों से संपन्न हुआ। किशोनी स्टेडियम पर उतरने के पहले इस हेलिकॉप्टर ने शुजालपुर शहर का भी एक राउंड लगाया।

मोबाइल से खींचे फोटो
बताया जाता है कि ग्राम कुराना भोपाल निवासी हेमसिंह पिता सुमेरसिंह मंडलोई व उसके भाई यश मंडलोई का विवाह ग्राम डूंगलाय के मेवाड़ा परिवार की दो बेटियों पूजा व अरुणा के साथ तय हुआ। जिन्हें ब्याहने के लिए दोनों दूल्हे सहित कुछ परिजन निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से आए। इसके उतरने के कुछ देर बाद ही यहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हर कोई वीडियो बनाने के साथ फोटो खींचने लगे।

निकला चल समारोह
बारात लेकर आए मंडलोई परिवार ने बताया कि दोनों दूल्हे के दादाजी दिवंगत दौलतसिंह मंडलोई की इच्छा थी कि उनके पोतों की बारात हेलिकॉप्टर से जाए। इसी के चलते ऐसा हुआ। मंडलोई परिवार पहली बार हेलिकॉप्टर से बारात लेकर नहीं पहुंचा है, इसके पहले भी इस परिवार के देवेंद्र की बारात गई थी। गुरुवार की शाम को इस बारात का भव्य चल समारोह निकला।