30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक से बोली महिलाएं पहले के वादे पूरे नहीं हुए, अब नई घोषणा करने आ गए

पौने एक घंटे चला प्रदर्शन, लोगों को शांत कराने में विधायक को आया पसीना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 13 Feb 2023, 9:46 AM IST

विकास यात्रा

विकास यात्रा

सीहोर. जिले में भाजपा की निकाली जा रही विकास यात्रा में ग्रामीणों का विरोध उभरकर सामने आ रहा है। रविवार को इछावर विकासखंड के ब्रिजिशनगर में इसकी हकीकत दिखी। जब लंबें समय से समस्या से त्रस्त लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं ने सडक़ पर बैठ हंगामा कर विकास यात्रा में पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री व इछावर विधायक करणसिंह वर्मा का रास्ता रोक दिया। महिलाओं का कहना था कि उनके गांव में बिजली है न पानी फिर क्यों विकास कराने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। पौने एक घंटेलोगों का प्रदर्शन चला,जिसे शांत कराने में विधायक वर्मा को पसीना आ गया।

विधायक वर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा ब्रिजिशनगर पहुंचती उससे पहले ही लोगों का प्रदर्शन शुरू हो गया था। विधायक जैसे ही यात्रा के साथ गांव में पहुंचे वैसे लोगों ने उनको घेर लिया। महिलाएं विधायक आगे नहीं जाए इसलिए सडक़ पर ही बैठकर हंगामा करने लगी। महिलाओं का कहना था कि वार्ड क्रमांक एक व दो में पिछले कई समय से पानी, बिजली की समस्या है। ग्राम पंचायत, शासन, प्रशासन के जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ जिससे मूलभूत सुविधा से वंचित है। जल सप्लाई के लिए जो नल जल योजना स्थापित की वह असफ ल साबित हुई है। इसके अतिरिक्त कई समस्या है।

युवक को बुलाकर कान में कहा
ग्रामीणों का विरोध बढ़ता देख विधायक वर्मा ने एक युवक को इशारे से पास बुलाया और उसके कान में कुछ कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी और प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर भी अमल नहीं हुआ है। विधायक ने लोगों को उनकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया,तब जाकर बड़ी मुश्किल से हंगामा समाप्त हुआ। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास अरुण मुकाती, पंचायत सचिव घनश्याम मीणा सहित अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद थे।

फांगिया में नहीं हुआ माइक नसीब
इछावर क्षेत्र के फांगिया में विकास यात्रा पहुंची। ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही से विकास यात्रा में ग्रामीणों को संबोधित करने के लिए विधायक करणसिंह वर्मा को माइक तक नसीब नहीं हो पाया। विधायक ने वैसे ही लोगों से चर्चा की और यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। इतनी बड़ी यात्रा में विधायक को माइक नहीं मिलना चर्चा का विषय बन गया है।