10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगाली से जूझ रही प्रदेश के ये नगर पालिका, कर्मचारियों को देने वेतन तक नहीं

कर्मचारी अफसरोंं से लगा रहे गुहार, आखिर कब मिलेगा वेतन

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Anil Kumar

Jan 19, 2023

 वेतन

वेतन

सीहोर. जिले की दूसरी बड़ी आष्टा नगर पालिका की बजट का अभाव होने से हालत खराब पड़ी है। आलम यह है कि डेढ़ महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी नपा अपने कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मियों को वेतन उपलब्ध नहीं करा पाई है। इससे उनके सामने घर,परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने तो विरोध जताकर सीएमओ एनके पारसनिया को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें जल्द ही वेतन देने की मांग की है।

आष्टा नगर पालिका में करीब 60 अधिकारी,कर्मचारी और 160 के करीब सफाई कर्मचारी हैं। जिनके ऊपर आष्टा शहर के 18 वार्डो की जिम्मेदारी है। इन अधिकारी, कर्मचारियों का हर महीने करीब 60 लाख रुपए वेतन बनता है। हर महीने अधिकारी, कर्मचारियों को समय पर यह वेतन मिल जाता है, लेकिन इस बार डेढ़ महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी हाथ खाली हैं। नपा के अधिकारी, कर्मचारी आए दिन सीएमओ को वेतन को लेकर अवगत कराते हुए अपनी समस्या बता रहे हैं पर सफलता मिलने की बजाए मायूसी हाथ लग रही है।

कैसे चलाए घर
बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में अपना विरोध जताया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनके घर का चूल्हा काम के एवज में जो वेतन मिलता है उससे ही जलता है। इस बार वेतन समय पर नहीं मिलने से कई तरह की दिक्कत खड़ी हो गई है। एक तो घर चलाने में दिक्कत आ रही है और दूसरा बच्चों की फीस आदि भी समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। यही हाल रहे तो आगे जाकर समस्या कम होने की बजाए ज्यादा बढ़ेगी।

विकास कार्य में भी दिक्कत
नगर पालिका अभी छोटे, मोटे विकास कार्य ही करा रही है, जबकि बजट के अभाव में बड़े काम को कराने में दिक्कत आ रही है। हालांकि नपा की तरफ से उच्च स्तर और शासन को इससे अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कुछ हो नहीं पाया है। बताया जाता है कि अन्य नगर पालिका, नगर परिषदों में भी यही स्थिति बनी हुई है। नपा, नपं शासन से बजट मिलने की उम्मीद लगाकर बैठी हुई है।
वर्जन...
चुंगी क्षतिपूर्ति की जो राशि आती है वह इस बार समय पर नहीं मिल सकी है। इसी वजह से वेतन नहीं मिल पाया है। हमारी तरफ से इसे लेकर उच्च स्तर पर अवगत कराया गया है।
एनके पारसनिया, सीएमओ नगर पालिका आष्टा