30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आष्टा की तीन छात्राओं ने इंदौर में खाया जहर, दो की मौत एक की हालत गंभीर

आष्टा थाना पुलिस मामले की जांच करने इंदौर पहुंची
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 Oct 2022, 8:50 AM IST

 मौत

मौत

अनिल मालवीय, सीहोर. जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के मुगली रोड स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं में पढऩेे वाली तीन नाबालिग छात्राओं के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी का इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्राओं के जहर खाने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। मामला सामने आते ही आष्टा थाने से पुलिस जांच के लिए इंदौर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार दो छात्रा पखनी और एक मोलूखेड़ी गांव की बताई जा रही है। तीनों छात्रा शुक्रवार को स्कूल आई थी। बताया जाता है कि जब रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन ने तलाशना शुरू किया। परिजन ने स्कूल में संपर्क किया तो यहां से भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई तो पुलिस को अवगत कराया। इसी बीच इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क में आष्टा के तीन छात्राओं के जहर खाने की बात सामने आई। यह जानकारी सामने आते ही आष्टा थाने से पुलिस इंदौर के लिए रवाना हुई।

दो की हो गई है मौत
आष्टा थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठौर ने पत्रिका को बताया कि दो छात्राओं की मौत हो गई है, जबकि तीसरी का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला बड़ा होने से पुलिस अब हर पहलू पर जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस पता कर रही है कि आखिर वास्तविक में क्या कारण रहा जिसके चलते छात्राओं ने इतना बड़ा कदम उठाया। इधर घटना के बाद से ही स्कूल में छात्र छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खुल गई है।