21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

महिला बोली- पहले मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की मैं चुप रही, अब पिलाया यूरिन वाला पानी

2 min read
Google source verification
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार

सीहोर. शहर की अवधपुरी कॉलोनी निवासी महिला रामकली बाई (बदला नाम) ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडि़त के आवेदन पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शादी 24 साल पहले हुई थी, जिसके दो बच्चे भी हैं। महिला पति से विवाद होने के बाद अवधपुरी अपनी ससुराल से मायके श्यामपुर चली गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पहले एक बाद उसके पति राजेन्द्र मालवीय ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन उसने परिवार की ईज्जत की खातिर किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन इस बार मारपीट कर उसे जबरदस्ती यूरिन पिलाया गया, जिससे महिला काफी नाराज है। पीडि़त रामकली का कहना है कि पति की इस हरकत से उसके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है, यदि सीहोर में उसकी सुनवाई नहीं होती है तो वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से करेगी।

पति-पत्नी के विवाद को वीडियो वायरल
महिला और उसके पति के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, 24 सैकंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला को पीटते दिखाई दे रहा है। महिला ने वीडियो पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई है कि वीडियो में जो महिला है वह खुद है और जो व्यक्ति है, वह उसका पति राजेन्द्र मालवीय है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसके पति बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करते हैं, हमारे 2 बच्चे हैं। पीडि़त महिला ने बताया कि 26 जून 2023 की रात 11 बजे उसके पति ने मना करने के बावजूद भी उसके पैर से बिछिया निकाल दी। महिला का कहना है कि उसके बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना, तभी बच्चे आ गए। उन्होंने पूछा तो महिला ने बताया कि इस आदमी ने मेरी बिछिया निकाल दी। यह बात पति को बहुत बुरी लगी, उन्होंने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

महिला बोली- दीवार फांदकर भागी, तब बची जान
महिला का आरोप है कि पति ने उसे जमीन पर पटककर पीटा। बाथरूम में ले जाकर पेशाब वाला पानी पिलाई। महिला का कहना है कि 'पति यहीं नहीं रूके, उन्होंने एक चाकू निकला और मारने दौड़े, तभी बच्चों ने आकर बचाया। इसके बाद पति ने गेट पर ताला लगा दिया। महिला जान बचाने के लिए कुर्सी पर चढकऱ दीवार फांदकर बाहर निकली। छोटे बेटे को मारने पर वह भी दीवार फांदकर भाग निकला, इसके बाद बड़े बेटे को भी पति ने भगा दिया। महिला और बच्चे पहले तो रात में काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे, फिर एक परिचित के घर जाकर रात काटी।' महिला के मुताबिक यह पहली बार नहीं है, पति ने पहले भी कई बार मारपीट और गाली गलौच की है। वे मुझे घर से निकाल चुके हैं, लेकिन रिश्तेदार और परिचितों की समझाइश पर हमारा समझौता हो गया था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे पहले एक बार केरोसीन डालकर जलाने की भी कोशिश की, लेकिन उसने बर्दाश्त कर लिया।