20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Disaster Management: आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन तैयार, मॉक ड्रिल में दिखी झलक

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना। विभागों को सतर्क रहने एवं आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश।

2 min read
Google source verification
seoni patrika

त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्यों का किया प्रदर्शन


सिवनी. डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर धनेंद्र अंगारे, एएसआई आनंद कौशल सहित होमगार्ड के कर्मचारी एवं क्यूआरटी/एसडीईआरएफ के जवान उपस्थित रहे।

आवश्यक संसाधनों का प्रदर्शन

अभ्यास के दौरान बाढ़ बचाव में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों जैसे लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट, बोट, आउटबोर्ड मोटर, डीप डाइविंग सेट सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। जवानों ने आपदा की स्थिति में प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने एवं राहत कार्यों के संचालन की प्रक्रिया का डेमोंस्ट्रेशन भी दिया। जिला प्रशासन ने बताया कि मानसून को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने एवं आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना एवं त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है।

किशोरियों ने पुलिस कंट्रोल रूम का किया शैक्षणिक भ्रमण
सिवनी. मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान टाउन इंस्पेक्टर एवं प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम ओमेश्वर ठाकरे द्वारा बालिकाओं को कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, आपातकालीन कॉल प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं संकट की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में प्राप्त सूचनाओं पर किस प्रकार तत्काल कार्रवाई की जाती है एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग निरंतर कार्यरत रहता है। इस अवसर पर बालिकाओं ने कंट्रोल रूम में उपयोग किए जाने वाले संचार उपकरणों, निगरानी प्रणाली एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने एवं सहायता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशासक वन स्टॉप सेंटर ईशा बाल्मिक, सेंटर एडमिन नारायणी सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।