6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आदिवासी गाना बजते ही कांग्रेस विधायक ने धोती पकड़कर किया ऐसा देहाती डांस, सभी रह गए दंग, VIDEO

विधायक द्वारा किया गया ये मजेदार डांस विधानसभा चुनाव जीतने के बाद निकाली गई जन आभार यात्रा के दौरान किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
news

आदिवासी गाना बजते ही कांग्रेस विधायक ने धोती पकड़कर किया ऐसा देहाती डांस, सभी रह गए दंग, VIDEO

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में इन दिनों एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह एक आदिवासी गाने पर धोती पकड़कर जबरदस्त देहाती डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि विधायक द्वारा किया गया ये मजेदार डांस विधानसभा चुनाव जीतने के बाद निकाली गई जन आभार यात्रा के दौरान किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद रजनीश सिंह आभार व्यक्त करते हुए गुजर रहे थे। इस बीच यात्रा में बजे पारंपरिक आदिवासी गाना बज गया तो वो खुद को रोक नहीं पाए और धोती पकड़कर नाचने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने उनका डांस वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शीतलहर को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी, आप भी रखें इन बातों का ख्याल


कांग्रेस की विपरीत लहर के बावजूद जनता ने जताया भरोसा

बता दें कि रजनीश सिंह कांग्रेस के टिकट पर पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए थे। हालांकि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव वो हार गए ते। इस बार प्रदेश में चली कांग्रेस की विपरीत लहर के बावजूद उनके क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताते हुए रिकॉर्ड करीब 33 हजार वोटों से जिताकर विधानसभा पहुंचाया है। इतने बड़े अंतर से चुनाव जीतने के बाद रजनीश सिंह जनता का आभार व्यक्त करने निकले थे।

यह भी पढ़ें- फर्जी टिकट से जम्मू जा रहे दो युवक एयरपोर्ट पर पकड़े गए, पूछताछ करके पूलिस भी रह गई दंग


जन आभार यात्रा में डांस का वीडियो वायरल

चुनाव में जीत के बाद विधायक रजनीश सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र केवलारी में जन आभार यात्रा निकाली। यात्रा उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों से गुजरी। यात्रा में क्षेत्र की भारी भीड़ जुड़ी। भीड़ के साथ-साथ गाने बजाता हुआ डीजे भी चल रहा था। इस बीच एक जगह ऐसा पारंपरिक आदिवासी गाना बजा कि सिंह खुद को नाचने से नहीं रोक सके। उन्होंने धोती उठाई और जनता के बीच घूम-घूमकर नाचने लगे। उसी वक्त किसी शख्स ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब विधायक का ये अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है।