27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big news: सडक़ हादसे में दो की मौत, तीन घायल

सिवनी से अपने गांव लौट रहे थे।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Accident News: घायल पिता को देखने घर आया था सीएफ का जवान, सड़क हादसे में गई जान..

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के पोतलई के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जिनावरखेड़ा निवासी हरलाल बट्टी (60), जीतेन्द्र सरयाम (24) एवं रोहित भलावी (28) के साथ बाइक से हरलाल का उपचार करा कर सिवनी से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं पोतलई के पास दूसरी बाइक के चालक शाहरुख खान अपनी पत्नी को उपचार के लिए सिवनी ला रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में हरलाल बट्टी एवं जीतेन्द्र की मौत हो गई। वहीं रोहित का उपचार जारी है। वहीं दूसरी मोटर साइकिल के चालक शाहरूख एवं उनकी गर्भवती पत्नी को नागपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।