scriptबालाघाट से सांसद बनीं भारती, मंडला से कुलस्ते भी जीते | Patrika News
सिवनी

बालाघाट से सांसद बनीं भारती, मंडला से कुलस्ते भी जीते

– बालाघाट व मंडला लोकसभा सीट का परिणाम घोषित

सिवनीJun 04, 2024 / 07:39 pm

akhilesh thakur

भारती पारधी

भारती पारधी

सिवनी. लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर मतगणना के अंतिम चरण के वोटों की गिनती के साथ ही साफ हो गई है। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी निर्वाचित हुई हैं, जबकि सिवनी-मंडला लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार चुनाव लडऩे वाले वर्तमान सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते फिर इस सीट पर सांसद निर्वाचित हुए हैं। यानि भाजपा का गढ़ कही जाने वाली बालाघाट और मंडला लोकसभा सीट एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नाम पर सफल रही है।

ये रहा चुनाव परिणाम-

फग्गनसिंह कुलस्ते
फग्गनसिंह कुलस्ते

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बेलेट और ईवीएम की गिनती में भाजपा की भारती पारधी कुल 712660 वोट लेकर विजयी हुई हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार को कुल 538148 वोट प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने 53134 वोट प्राप्त किए हैं। इस तरह बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने 174512 वोट के अंतर से जीत दर्ज की हैं। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के सम्राट सिंह जबकि तीसरे में बसपा के कंकर मुंजारे रहे हैं।

मंडला लोकसभा क्षेत्र की पोस्टल बेलेट और ईवीएम की शुरुआती गिनती से भाजपा प्रत्याशी फग्गनसिंह कुलस्ते आगे रहे। उन्होंने अंतिम चरण तक के मतों की गिनती में कुल 751375 वोट लिए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम ने कुल 647529 वोट प्राप्त किए हैं। तीसरे स्थान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महेश कुमार बट्टी 37797 वोट पाए हैं। इस तरह भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते ने कुल 103846 वोट के अंतर से जीत दर्ज की हैं। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस के ओमकार सिंह व तीसरे में गोंडवाना के महेश बट्टी रहे हैं। शहर के बाहुबली चौक में एलईडी स्क्रीन पर लोग देश भर के चुनावी नतीजों को देखते रहे। भाजपा नेताओं ने सभी के लिए चाय-नाश्ते का प्रबंध किया था।
लोकसभा चुनाव के करीब डेढ़ महीना बाद मतगणना होने जा रही है। चुनाव परिणाम जानने हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है। मतगणना स्थल से लोग पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। दो लोकसभा क्षेत्र वाले सिवनी जिले की चार विधानसभा के मतदाताओं के मन की बात मंगलवार को ईवीएम खुलने के साथ ही सामने लगी है। मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान पर लोगों की मौजूदगी और उनकी बातें बहुत कुछ बयान कर रही हैं। लोगों का कहना है कि केन्द्र में मजबूत सरकार के लिए वोट किया था, उसी के मुताबिक अब रुझान आ रहे हैं। नतीजे भी उम्मीद के मुताबिक ही होने की बात कही जा रही है। लोग अपने-अपने पसंद के प्रत्याशी को मिले वोट के विषय में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित भी कर रहे हैं।

मतगणना स्थल पॉलीटेकनिक कॉलेज में कलेक्टर क्षितिज सिंघल, एसपी राकेश कुमार सिंह मौजूद हैं। कलेक्टर ने मतगणना स्थल का मुआयना करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। इधर एसपी ने सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेकर एसडीओपी, टीआई और पुलिस बल को सतर्कता बरतते हुए लोगों के परिचय पत्र देखकर ही प्रवेश देने को कहा है।
सिवनी में दो लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चार विधानसभा की मतगणना जारी है। बालाघाट लोकसभा के सिवनी व बरघाट विधानसभा एवं मंडला लोकसभा के केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के दिए गए मतों की गिनती शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही है। पूरा परिसर चाक-चौबंद सुरक्षा के घेरे में है। बेरीकेटिंग की गई है। बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। बाहर माइक से मतों के प्रति चरण अनुसार प्रत्याशियों को प्राप्त वोटों की घोषणा हो रही है। लोग परिणाम जानने उत्सुक हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बनी हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में देश और प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल बालाघाट और मंडला लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतगणना के शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का गढ़ माना जाने वाला सिवनी जिला दो लोकसभा क्षेत्र में बटा हुआ है। यहां की कुल चार में से दो विधानसभा (सिवनी, बरघाट) लोकसभा क्षेत्र बालाघाट अंतर्गत है। जबकि दो विधानसभा (केवलारी, लखनादौन) लोकसभा क्षेत्र मंडला के अंतर्गत आती हैं। इन सीट पर भाजपा के सांसद पिछले कई पंचवर्षीय से जीतते रहे हैं। इस बार दोनों ही सीट पर चुनाव रोचक होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। लेकिन पहले चरण के वोटों की गिनती पर गौर करें, तो भाजपा अपनी बढ़त बनाकर फिर से इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बनाती दिख रही है।

लोकसभा क्षेत्र बालाघाट से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट लेकर डॉ. ढालसिंह बिसेन चुनाव जीतकर सांसद बने थे। लेकिन 2024 के चुनाव में उनका टिकट काटकर भाजपा ने महिला नेत्री भारती पारधी को अपना प्रत्याशी बनाया। इधर लोकसभा क्षेत्र मंडला में वर्ष 2019 के चुनाव में भी भाजपा ने फग्गनसिंह कुलस्ते को टिकट दिया था,

Hindi News/ Seoni / बालाघाट से सांसद बनीं भारती, मंडला से कुलस्ते भी जीते

ट्रेंडिंग वीडियो