2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में लगा दी आग

सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया।

2 min read
Google source verification
News

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस में लगा दी आग

सिवनी. मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सूबे के सिवनी जिले में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल, बस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सिवनी – मंडला मार्ग पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौते के बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया है। दरअसल, यह घटना सिवनी – मंडला मार्ग के बंजारी गांव में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे के जब 50 वर्षीय बाइक चालक जगदीश पिता डोलचंद परिहार निवासी माहुलझीर अपने गांव की तरफ जा रहा था। उसी बीच एक तेज रफ्तार नंदन ट्रेवल्स की यात्री बस ने बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का शिकार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट बताकर युवक को कराया था भर्ती, निकला मर्डर केस, हैरान कर देगा मामला


गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

दुर्घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजन और क्षेत्रीय लोगों को लगी, वो मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बस चालक फरार हो चुका था। परिजन और इलाके के लोगों ने आक्रोश में आकर पहले तो बस में तोड़फोड़ की। फिर कुछ देर बाद बस को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही बस जलकर राख हो चुकी थी। हालांकि, घटना के दौरान ही बस के यात्रियों के उतर जाने से बस जलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

अजब गजब : यहां बकरे दे रहे दूध, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देखें वीडियो

Story Loader