5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक से भारत भ्रमण में निकला युवक

5 राज्यों का दौरा कर चुके है नील किरन

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Baghel

Jul 01, 2017

seoni

seoni


सिवनी.
इसे जुनून नहीं तो और क्या कहेंगें जहां एक ओर लोग चुभन भरी गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा लेते हैं। वहीं दूसरी बरसात के मौसम में मोटरसाइकिल से सफर नहीं करना चाहते है। वहीं 25 वर्ष का एक नौजवान जिसे न गर्मी की चिंता है न बारिश के मौसम की, उसके सिर तो बस यही जुनून सवार है कि वह मोटरसाइकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर ले।

हम बात कर रहे हैं आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम रहने वाले निल किरन बाइकर की जो पिछले एक महीनों से भारत के लगभग पांच राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। राइडर कम्यूनिटी को बढ़ावा देनें के उद्देश्य से इस सफर पर निकले निल किरन युवाओं को टू लिव युवर पैशन का संदेश देते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य जा रहे हैं।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट पहुंचे निल किरन ने बताया कि 28 मई को उन्होने बेंगलुरु से इस अभियान की शुरूआत की थी। जिसके बाद वे कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्यप्रदेश समेत लगभग पांच राज्यों का दौरा कर चुके हैं। मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र होते हुए वे रायपुर छत्तीसगढ़ जाएंगें। निल किरन ने बताया कि मध्य प्रदेश के बरघाट के लोगों की बातें हमेशा याद रहेगी। पत्रिका से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बरघाट में एक शादी का कार्यक्रम अटेंड किया। जहां उन्हें बरघाट की रीति-नीति देख कर बड़ा अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि मोटर बाइक चलाना उनका शौक और जुनून है।

वह उनके व्यापार का एक हिस्सा है क्योंकि वह रेसिंग और बाइक स्टंट करते हैं। प्रोफेशनल बाइक स्टट्स से सीखे हुए हैं। बाइकिंग लेकर नई-नई जगह जाकर नए कल्चर और नए लोगों और उनकी परंपरा की खोज करना उन्हें पसंद है। इस कारण उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत भ्रमण का कार्यक्रम बनाया है। अभी तक वह 6 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं जो कन्याकुमारी में जाकर समाप्त होगी। एक खास बात और भी शेयर करते हुए बताया कि देश के हर राज्य में भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, राज्य भले ही अलग हो लेकिन लोग एक हैं।

ये भी पढ़ें

image