इस संबंध में घंसौर पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय राजेश पिता जगदीश गोंड निवासी ग्राम खेड़ा बरगी हाल मुकाम ग्राम ढोबी शाम पांच बजे अपने घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए युवक पेड़ के किनारे छिप गया। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे घंसौर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना पर घंसौर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।