
सड़क किनारे खुले में बिक रहा खाद्य पदार्थ
सिवनी. एक ओर जहां खाद्य विभाग शहर समेत जिले भर के अनेक प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कर भोपाल भेज रही और बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ, तेल आदि अमानक भी निकल रहे हैं वहीं शहर समेत तहसील व ग्रामों में सड़क किनारे खुले में खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से बेचा जा रहा है जहां से आला अफसरों की आवाजाही सतत रूप से होती है।
सड़क किनारे खुले में हाथ ठेला लगाकर वाहनों से निकलने वाला धुआं, कार्बन, धूल के बीच में हर मौसम में खुले में खाद्य पदार्थों को बोचने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई न तो खाद्य विभाग कर रहा है और न ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा अस्थायी अतिक्रमण को व्यस्ततम मार्गों से हटाया जा रहा है।
सड़क किनारे खुले में बिक रही खाद्य सामग्री
शहर के वैनगंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बस स्टैण्ड, बुधवारी बाजार, भैरोगंज, डूंडासिवनी क्षेत्र, छिंदवाड़ा चौक, जिला अस्पताल समेत अनेक क्षेत्रों में सड़क किनारे हाथठेलों में धड़ल्ले से खाद्य सामग्रियों में समोसा, कचोरी, पोहा, भजिया, मंगोड़े इत्यादि बेची जा रही हैं। इनमें प्रयुक्त दाल, बेसन, मसाला व खाद्य तेल कई जगहों पर मिलावटी, दूषित होना पाया जा रहा है। खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर किसी भी प्रकार की न तो रोक लग रही हैं और न ही नगर पालिका प्रशासन, ग्राम पंचायत आदि सड़क किनारे अस्थायी रूप से अतिक्रमणकारियों पर नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। इनके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो रहा है।
घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग
नगर समेत जिले भर में चाय-नास्ते, होटलों व बड़े रेस्टारेंटों की जितनी ज्यादा संख्या है और दिन-रात यहां बन रहे खाद्य पदार्थों की मात्रा है उसके एवज में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की बिक्री न के बराबर है। अधिकांश दुकानदार घरेलू गैस सिलेण्डरों का धड़ल्ले से उपयोग कर शासन को लाखों रुपए की क्षति पहुंचा रहे हैं। नागरिकों ने इस मामले में भी अधिकारियों से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना है
समय-समय पर सभी पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन मौका मिलते ही हाथ ठिला में खाद्य पदार्थ बेचने वाले पुन: अपनी दुकानें सड़क किनारे लगा लेते हैं। मामला संज्ञान में आया है नपा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से ठोस कार्रवाई की जाएगी।
अवशेष अग्रवाल, खाद्य निरीक्षण, सिवनी
Published on:
26 Aug 2019 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
