26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काश! हर दिन मनाएं मोदी का जन्मदिन

सड़क, अस्पताल चकाचका देख बोले लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 17 Sep 2016, 8:54 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
शनिवार को शहर की सड़क, अस्पताल, कॉलेज, नालियां साफ और दवा का छिड़काव हुआ देख नागरिकों ने इस विशेष सफाई अभियान पर हैरानी जाहिर की, जब उन्हें पता चला कि यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर चलाया जा रहा है, तो नागरिक भी यह कहने से नहीं चूके कि काश, मोदी का जन्म दिन हर दिन मनाएं और ऐसे ही सड़क, नाली, अस्पताल, चौक-चौराहे चकाचक नजर आएं। हालांकि इस सफाई अभियान के मौके पर कई जगह भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथ में झाडू और झंडा थामे फोटो खिंचाते खानापूर्ति करते भी नजर आए।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जिला भाजपा द्वारा सभी मण्डलों में विशेष निर्देश देकर कार्यक्रम आयोजित किए गए, तो इधर शहर में युवा मोर्चा और नगर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में झाडू, तसला-फावड़ा और कीटनाशक पावडर लेकर निकले। शहर में जिला अस्पताल, जिला न्यायालय परिसर, पीजी कॉलेज, मुख्य मार्ग सहित अन्य जगहों पर सफाई एवं दवा छिड़काव किया गया।

पार्षद से कहा आया करें कभी-कभी -

इस मौके पर नगर पालिका परिषद सिवनी के स्वास्थ्य सभापति एवं अकबर वार्ड पार्षद चितरंजन तिवारी जब अपने वार्ड क्षेत्र में सफाई अभियान चला रहे थे, तो नागरिकों ने उनसे कहा कि पार्षदजी आप तो नजर आते ही नहीं हैं, ऐसे कभी-कभी इधर आकर दर्शन दे दिया कीजिए।