
तेज रफ्तार रोजाना लोगों की जान ले रही है। ताजा मामला सिवनी जिले का है जहां एक दूल्हा दुल्हन की फूलों से सजी बोलेरो गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर लगते ही शादी वाले परिवारों में मातम पसर गया है ।
ससुराल पहुंचने से पहले भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार शादी से दुल्हन लेकर घर लौट रहा तेज रफ्तार बोलेरो वाहन पलट गया। हादसा आदेगांव थाने के हिनोतिया गांव के पास हुआ है। हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दूल्हा- दुल्हन समेत 5 अन्य लोग घायल है। बताया जाता है कि शादी से सभी लोग लौट रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Updated on:
13 May 2024 05:04 pm
Published on:
13 May 2024 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
