20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल पर हुई पूछताछ और एकाउंट से रुपए गायब

मुंबई व झारखंड से पकड़ाया आरोपी

2 min read
Google source verification
Inquiries on mobile and rupees

सिवनी. बरघाट पुलिस ने एसबीआई के एटीएम कार्ड व पिन नंबर पूछकर १.९२ लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कंट्रोल रूम में प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर इसका खुलासा किया है।
बताया कि बरघाट थाना क्षेत्र के युगल किशोर बोपचे ने दो जनवरी २०१७ को रिर्पोट दर्ज कराई कि मोबाईल पर एक कॉल आया, जिसमें कालर ने खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताते हुए एटीएम के नवीनीकरण का झांसा दिया। एटीएम कार्ड व पिन नंबर पूछकर मेरे खाते से एक लाख ९२ हजार ७९८ रुपए आहरण कर धोखाधड़ी की। किशोर के खाते की रकम तीन बैंक के खातों में ट्रांसफर किया गया था। बैंक खाताधारकों के संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त कर खाताधारक कंचन उपाध्याय निवासी तारापुर झारखंड को विशेष टीम भेजकर मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उपाध्याय के साथ मिलकर काम करने वाले मुख्य आरोपी सुमन कुमार राय को जामताड़ा झारखण्ड से गिरफ्तार कर रिमांड में लिया है। पुलिस ने बताया कि एटीएम के मामले में और भी इन लोगों से खुलासा हो सकता है। बरघाट टीआई अमित दाणी, हीरालाल बेलवंशी, एलएल उइके, देवेन्द्र जयासवाल, सुधीर मिश्रा, राजेश साहू, सुन्दर श्याम, प्रशांत राठौर की मुख्य भूमिका रही।
महिला अपराध पर १० वर्ष की सजा
सिवनी. अरी थाना क्षेत्र के २६ फरवरी को दो बहने रिश्तेदार बहनोई के यहां जेवनारा गई थी। जहां बहनोई अनिल नागेश्वर निवासी खामी द्वारा साथी रामकिशोर पंचेश्वर निवासी नक्का टोला के साथ मिलकर दोनों नाबालिग बच्चियों को मढ़ई दिखाने के बहाने साइकल से ले जाकर एकांत में बड़ी बहन के साथ आरोपी अनिल द्वारा दुष्कर्म किया गया। छोटी बहन अपने आप को बचाकर भाग कर ग्रामवासियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया था। विवेचना पर आरोपी रामकिशोर के कब्जे से अपहृत को उन्मुक्त कराकर मुलाहिजा कराते हुए विवेचना उपरांत न्यायाल पेश में किया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार लढिय़ा द्वारा आरोपी अनिल उर्फ जामवंत नागेश्वर को १० वर्ष, रामकिशोर पंचेश्वर को ३ वर्ष के सश्रम करावास के अतिरिक्त अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया है।