7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seoni Result: केवलारी में कांग्रेस के रजनीश सिंह ने जीत लिया चुनाव, भाजपा को किया किनारे

केवलारी विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री हरवंश सिंह के बेटे रजनीश सिंह ने चुनाव जीत लिया, उन्होंने भाजपा के राकेश पाल को हरा दिया...।

2 min read
Google source verification
keolari-election.png

केवलारी से कांग्रेस के रजनीश सिंह ने चुनाव जीत लिया।

सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा सीट पर परिणाम बड़े दिलचस्प रहे। आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने बाजी मार ली। कांग्रेस के रजनीश हरवंश सिंह को एक लाख 22 हजार 814 वोट मिले। रजनीश ने भाजपा के राकेश पाल सिंह को 33 हजार वोटों से हरा दिया। राकेश पाल को 89 हजार 54 वोट मिले। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम उइके ने भी भाग्य आजमाया और वे तीसरे नंबर पर रहे। प्रीतम को 11 हजार 639 वोट मिले। केवलावरी विधान सभा सीट को ठाकुर हरवंश सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इस सीट पर पहलेबीजेपी का कब्जा था। 17 नवंबर को केवलारी विधानसभा सीट पर 87.03 फीसदी मतदान हुआ था।

मध्य प्रदेश की राजनीति में ठाकुर हरवंश सिंह एक बड़ा नाम था। हरवंश सिंह मध्य प्रदेश के विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे हैं, साथ ही दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं। यहां की सियासत में अब उनके बेटे रजनीश सिंह भी कमाल दिखा चुके हैं और एक बार यहां से विधायक चुने गए हैं।

मतदाता

2018 के विधानसभा चुनाव में केवलारी सीट पर नजर डालें तो, यहां पर 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। लेकिन इस त्रिकोणीय मुकाबले में बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज कराई। बीजेपी के राकेश पाल सिंह को चुनाव में 85,839 वोट मिले तो कांग्रेस के रजनीश हरवंश सिंह को 79,160 वोट और वो दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी के राजेंद्र राय को 21,694 वोट मिले। राकेश पाल सिंह ने कड़े मुकाबले में 6,679 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। तब के चुनाव में इस सीट पर कुल 2,34,191 वोटर्स थे। इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,19,710 थी, तो महिला वोटर्स की संख्या 1,14,479 थी। इनमें से कुल 1,96,971 यानी 85 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। वर्तमान में यहां 2,36,072 वोटर्स हैं।

राजनीतिक इतिहास

केवलारी विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास के पन्ने पलटे जाएं, तो इस विधान सभा सीट पर 3 बार बीजेपी, तो 4 बार कांग्रेस जीती है। हरवंश सिंह ने इस सीट से पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी। वह इस सीट से 3 बार चुने गए। बाद में हरवंश सिंह के निधन के बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे रजनीश हरवंश सिंह भी विधायक बने। 2018 में बीजेपी के राकेश पाल सिंह ने जीत का सहरा पहना, जबकि रजनीश हार गए।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: बीजेपी का गढ़ सिवनी विधान सभा सीट पर 40 साल में एक बार भी नहीं जीती कांग्रेस