8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनों पे रहम, गैरों पे सितम

पुलिस कर रही मुंह देखा व्यवहार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 18 Sep 2016, 2:07 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
नगर में कोतवाली पुलिस द्वारा शनिवार को पुलिस अधीक्षक एके पाण्डे के निर्देशन पर वाहन चैकिंग लगाकर दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कर्रवाई की गई है। कोतवाली परिसर में वाहनों की रैलमपैल व वाहन चालकों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। वहीं ताबड़तोड़ कार्रवाई होता देख कई वाहन चालक चालानी कार्रवाई से बचने यहां वहां से भागते नजर आए। चैकिंग के दौरान कई पुलिस कर्मी भी बिना हेलमेट पहने अपने वाहन उन्हीं के सामने सरपट दौड़ाते चले गए। पुलिसवालों पर कार्रवाई करने के बजाए पुलिस कर्मी मुंह मोड़ते नजर आए।

शनिवार को शाम से पुलिस ने बिना हेलमेट और तीन सवारी दर्जनों वाहन चालकों को रोककर चालानी कार्रवाई की है। वहीं खाकी वर्दी पहने बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को नहीं रोका जा रहा है। वहां खड़े मौजूद लोगों ने अपने स्टाफ कर्मी जो बिना हेलमेट के थे उन पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर चैकिंग अभियान पर सवालिया निशान लगाए।

कोतवाली पुलिस ने दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों को रोका गया। जिसमें युवा, युवती, महिलाएं भी शामिल थी। कोतवाली में गाड़ी के साथ वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई थी। जहां वाहन चालकों से विवाद की भी स्थिति निर्मित हुई। बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों पर 250 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है। वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि चालान कटाने के लिए लाइन लगना पड़ा।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सड़क दुर्घटना को नियंत्रण करने के उद्देश्य से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों, तीन सवारी, शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर समझाइश दी गई।