14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेकिंग के दौरान वाहन चालक ने ASI को उड़ाया, सिर में आई गंभीर चोट

MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग चलाई जा रही थी।
less than 1 minute read
Google source verification
seoni news

MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग चलाई जा रही थी। इस दौरान एक एएसआई ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में एएसआई के सिर में चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के खैरी टेक में यातायात पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग चलाई जा रही थी। इसी दौरान एक दो पहिया चालक ने ड्यूटी पर मौजूद एएसआई को शुत्रघ्न चौरिया को टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद ही एएसआई को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एएसआई शत्रुघ्न चौरिया यातायात थाना सिवनी में पदस्थ हैं। हालांकि, पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्त में ले लिया और गाड़ी जब्त कर ली है।