2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने लड़के से बंद की बातचीत तो कर दिया हमला..

mp news: पहले लड़के और लड़की के बीच होती थी बातचीत लेकिन परिजन को पता चलने के बाद लड़की ने बाचतीच करना बंद कर दी थी...।

2 min read
Google source verification
seoni

mp news: मध्यप्रदेश के सिवनी में एक युवक ने दोस्ती से इंकार करने पर एक 15 साल की लड़की पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की आरोपी के घर के सामने से गुजर रही थी तभी आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी के साथ उसका मामा भी था, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं।

बात करना बंद की तो...

घटना सिवनी जिले के बंडोल थाना इलाके की है जहां आरोपी सक्षम वर्मा और उसका मामा संदीप उर्फ लकी जंघेला रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी सक्षम की लड़की से पहले बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले लड़की के परिजन को इसका पता चल गया और उसके बाद लड़की ने सक्षम से बातचीत करना बंद कर दी। घटना के वक्त लड़की आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी संदीप जंघेला ने किशोरी को रास्ते में रोक लिया और सक्षम को बुलाया। घर से आरोपी सक्षम चाकू लेकर पहुंचा और किशोरी पर कई वार कर दिए। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।


यह भी पढ़ें- भोपाल में ऑन रोड 'आशिकी'..स्कूटी पर KISS करते कपल का वीडियो वायरल


बेटियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं खून से लथपथ लड़की को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनं आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।


यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोली खिलाकर पड़ोसी प्रेमी के साथ पत्नी रफूचक्कर…

Story Loader