26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल हॉकी में भुवनेश्वर ने झांसी पर दागे 5 गोल

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 16 Jan 2017, 8:38 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
मेजर ध्यानचंद स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में पांचवें दिन सोमवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर और नार्थ सेंट्रल रेलवे झांसी के बीच खेला गया। इस मैच में ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर पीले-नीले परिधान एवं नार्थ सेंट्रल रेलवे झॉसी गहरा नीला आसमानी परिधान में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर टीम के खिलाडियों को मैच के दूसरे मिनट में जर्सी नंबर 30 सुनील टोपो द्वारा पहला फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढत बना ली।

इसी तरह अपने लयात्मक एवं सामूहिक खेल दिखते हुए अग्र पंक्ति के खिलाडी दीपक लुगुन के शानदार सर्किल पर पास को बिना किसी गलती किए राईट से जर्सी नंबर 5 एम दीपक द्वारा कनेक्ट कर अपनी टीम के लिए गोल कर 2-0 की बढत बना ली। एम्पायर द्वारा झांसी के जर्सी नंबर 11 डेबिड मिंज को गलत ढंग से खेलने पर हरा कार्ड देकर अल्प अवधि के लिए मैदान के बाहर किया। मध्यांतर तक ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर ने 2-0 से बढत बनाए रखी। पहले हाफ में झांसी टीम के खिलाड़ी गोल स्कोर के लिए संघर्ष करती रहीं। किंतु गोल करने में असमर्थ रही।

मध्यांतर के बाद पुन: खेला प्रारंभ हुआ। भुवनेश्वर के खिलाडिय़ों ने अच्छे हॉकी स्किल का परिचय दिया, अपनी टीम में अनुभवी खिलाडियों जैसे आनंद टिर्की, सुबोध टिर्की, डेबिड मिन्स, सुरेश टोप्पो, जोसफ टोप्पो एवं अरबिंद राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों से सजी टीम के खिलाडियों के अनुभव की बदौलत विपक्षी खेमे में लगातार आक्रमण करते रहे और 36वें मिनट में भुवनेश्वर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 9 दिलीप द्वारा गोल कर 3-0 की शानदार बढत बनाने में सफल हुए, झांसी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 20 शरद कुमार को गलत तरीके से खेलने पर एम्पायर द्वारा हरा कार्ड देकर अल्प समय के लिए मैदान के बहार रखा।

हॉकी खेल में मैच नियम अनुसार दोनों टीम खेलें, इसके लिए कार्ड दिखाने का नियम है। खेल के दौरान खिलाडृी भी इस नियम का पालन करता है। नार्थ सेंट्रल रेलवे झांसी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 15 हितेन्द्र सिंह द्वारा खेल के दौरान भयोत्पादक रूप से खेला और असभ्य आचरण करने पर एम्पायर द्वारा पीला कार्ड देकर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए खेलने से रोका। भुवनेश्वर के खिलाड़ी जर्सी नंबर 30 सुनील टोप्पो द्वारा कलात्मक फील्ड गोल कर 4-0 की बढत बना ली। झांसी टीम में तकनीकी कौशल का अभाव नजर आया, इसके एक-दो खिलाडी ही लय में दिखाई दिए। भुवनेश्वर टीम के खिलाडी जर्सी नंबर 25 संजीत कुजूर ने पेनाल्टी कार्नर से गोल कर 5-0 की अजेय बढत बना लिया। अंतिम समय तक झांसी टीम के खिलाडिय़ों द्वारा इस स्कोर का पीछा करते रहे किंतु एक भी गोल नहीं कर पाए और इस प्रकार से ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर ने इस मैच को 5-0 की शानदार जीत मिली। इस मैच के निर्णायकों में सकील अहमद, सुनील कुमार राजोरिया, थर्ड एम्पायर आवेज शेर खान रहे।