
सिवनी. सिवनी जिले के लोनिया गांव में रक्षाबंधन की रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दामाद ने अपनी ससुराल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आरोपी दामाद ने बुआ सास व साले को गोली मारी है जिसके कारण वो दोनों घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी दामाद का नाम विशाल बघेल है जो साकार सांईधाम मानेगांव का रहने वाला है और एसएफ में जवान है। वर्तमान में आरोपी बालाघाट एसपी का कुक है और वारदात के बाद से फरार है।
पत्नी से चल रहा लंबे समय से विवाद
जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान विशाल बघेल की शादी करीब तीन साल पहले नोनिया गांव की रहने वाली युवती से हुई थी युवती भी पुलिस में आरक्षक है। दोनों का एक बेटा भी है, पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसी कारण रक्षाबंधन की रात आरोपी विशाल अपनी ससुराल लोनिया गांव स्थित मकान पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही दरवाजा खुला तो आरोपी विशाल ने पिस्टल निकालकर फायरिंग करनी शुरु कर दी। घर में मौजूद आरोपी की बुआ सास व साले को गोली लगी है जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
एसपी का कुक है आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी विशाल एसएफ का जवान है। वह बालाघाट जिले के एसपी का कुक है। गोली मारने के बाद वह फरार है। घायलों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। यहां ये भी बता दें कि इससे पहले आरोपी पत्नी के पिता पर भी हमला कर चुका है जिसका केस उस पर चल रहा था। गांव में अचानक हुई गोली चलने की इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
देखें वीडियो- मौत का आया बुलावा !
Published on:
31 Aug 2023 07:23 pm
