.शहर के बाहर नो एंट्री के बोर्ड लगे होने के बाद भी बेखौफ होकर बुधवार की सुबह 10.30 बजे तीन हार्वेस्टर शहर के अंदर घुस आए। जिस पर ट्राफिक पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार स्कूली बच्चों की भीड़भाड़ को ध्यान में रखते हुए सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए वर्जित रहता है। इसके लिए शहर के बाहर विभिन्न मार्गो में नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बावजूद बुधवार की सुबह तीन हार्वेस्टर संचालक यातायात के नियमों को अनदेखा कर शहर में प्रवेश कर गए। इसी दौरान बस स्टेंड में तैनात ट्राफिक अमले ने दलसागर तालाब के पास उन्हे दबोच लिया। ट्राफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है।