26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब स्कूलों में काम करेगा रोड सेफ्टी एक्शन प्लान

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का जल्द होगा पालन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 15 Sep 2016, 12:03 PM IST

Car speed limit

Car speed limit


सिवनी.
जल्द ही जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं में रोड सेफ्टी एक्शन प्लान का फॉर्मूला अमल में लाने की तैयारी है। इस सम्बंध में आयुक्त नीरज दुबे द्वारा कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक को आदेशित कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में पारित प्रस्ताव अनुसार निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में रोड सेफ्टी एजूकेशन की जागरुकता के लिए विद्यालय के क्लास रुम और नोटिस बोर्ड पर स्लोगन लिखवाए जाएंगे।

विद्यार्थियों में रोड सेफ्टी एजूकेशन के सम्बंध में जागरुकता के विषय से सम्बंधित निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर किया जाना है। विद्यालय में माह में एक बार रोड सेफ्टी एजूकेशन के सम्बंध में विद्यार्थियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिसमें ट्रैफिक से सम्बंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के आमंत्रित किया जाएगा। शैक्षिक अभ्युथान योजना के अंतर्गत शिक्षकों को रोड सेफ्टी एजूकेशन के प्रति जागरुकता के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। अशासकीय विद्यालयों के स्कूल बस अथवा वैन के ड्राइवरों को भी रोड सेफ्टी एजूकेशन के प्रति जागरुकता का प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी।