8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन पुलिसकर्मी बचकर निकल रहा, पहचान कर करो कार्रवाई..

सुरक्षित सफर के लिए इन पर भी लागू हो नियम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 19 Sep 2016, 11:52 AM IST

seoni

seoni


सिवनी.
हेलमेट अभियान में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों पर कार्रवाई की थी। जिसमें खाकी वर्दीधारी भी बिना हेलमेट के निकल रहे थे। जिसमें 'पत्रिकाÓ द्वारा रविवार को 'अपनों पे रहम, गैरों पे सितमÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें एसपी एके पाण्डे द्वारा रक्षित निरीक्षक को उक्त कर्मचारी की पहचान कर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शनिवार से शुरु हुई इस कार्रवाई में अब तक पब्लिक पर तो कार्रवाई की सख्ती होती दिख रही है, वहीं बिना हेलमेट पुलिस और फारेस्ट बाइक सवार लोगों पर नरमी बरती जा रही है। इस पर भी सख्ती की उम्मीद आम लोगों के द्वारा की जा रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा खाकी को छोड़े जाने की खबर प्रकाशन के बाद एसपी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है।

रविवार को भी हेलमेट अभियान, दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारी, उन पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई है। चैकिंग पाइंट पेट्रोल पंप, छिंदवाड़ा चौक, डूंडासिवनी, एजेके थाना, नागपुर रोड पर चैकिंग लगाकर चालानी कार्रवाई व समझाइश दी जा रही है। इस दौरान कुछ सरकारी कर्मचारी और वनविभाग के कर्मचारी बिना हेलमेट लगाए चैकिंग के दौरान निकले जिन को पुलिस द्वारा नहीं रोका गया। पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा हैं कि पुलिस कार्रवाई से पीछे क्यों हट रही है? आम जनता के चालान धड़ल्ले से काटे जा रहे हैं, लेकिन खाकी वर्दीधारी के क्यों नहीं?

शनिवार को बिन हेलमेट लगाए 330 बाइक सवार के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई है। वहीं सात व्यक्तियों के विरूद्ध मदिरा सेवन कर वाहन चलाने की कार्रवाई की गई है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। रविवार को बिना हेलमेट लगाए दौड़ रहे वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।

जिले में सड़क हादसों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। जिन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा जिले में अभियान चलाया जा रहा है। सड़क हादसे में मृत्यु सर पर चोट आने के कारण हो रही है। लोगों को अपनी जान की कोई चिंता नहीं है। इन हादसों को रोकने व लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा हेलमेट अभियान चलाकर समझाइश के साथ चालानी कार्रवाई की जा रही है।