23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन माफिया के आगे बेबस प्रशासन, सरकारी जमीन पर लगे संरक्षित पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई

forest mafia in mp: मध्य प्रदेश के सिवनी में सागौन, बीजा जैसे सरकार द्वारा संरक्षित पेड़ों की वन माफिया अवैध रूप से कटाई कर रहा है। इस मामला में क्षेत्र के जनपद पंचायत केवलारी की उपाध्यक्ष के बेटों का नाम भी सामने आ रहा है।

2 min read
Google source verification

सिवनी

image

Akash Dewani

Feb 09, 2025

protected trees planted on seoni government land are being cut down by forest mafia in mp

forest mafia in mp:मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रशासन वन माफिया के सामने बेबस नजर आ रहा है। यहां केवलारी के दुरेंदा गांव में वन माफिया के गुंडे बेधड़क संरक्षित पेड़ों की कटाई कर लाखों रूपए कमा रहे है। वे विभिन्न वन अधिनियमों द्वारा प्रोटेक्टेड सागौन, बीजा, साज, महुआ, आम और कौहा जैसे कीमती पेड़ों को सैकड़ों की तादाद में काट रहे है और प्रशासन उनके सामने मजबूर दिख रहा है। इस मजबूरी का कारण बताया जा रहा कि, मामले में जनपद पंचायत केवलारी की उपाध्यक्ष के बेटों का भी नाम शामिल है।

स्थानीय लोगों और लोकल मीडिया ने जब इस मामले को लेकर आवाज उठाई, तब प्रशासन ने जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, जिस जमीन पर यह अवैध कटाई चल रही है वह राजस्व विभाग की, यानी मध्य प्रदेश सरकार की जमीन है। इस जमीन में सागौन, बीजा, साज, महुआ, आम और कौहा जैसे कीमती पेड़ों की बड़े स्तर पर मौजूद है। स्थानीय लोग दावा कर रहे है कि यह अवैध कटाई महीनों से चल रही है। अब मामले को तूल पकड़ते देख केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए है। जांच टीम ने मौके पर जाकर पाया कि 400 से ज्यादा कीमती पेड़ काट दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- एमपी से महाकुंभ जाने वाले सावधान ! कई जिलों के रास्तों पर लगा भीषण जाम

जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के बेटे का नाम शामिल

जानकारी के अनुसार, इस मामले में वन माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने की संभावना लगाई जा रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मामले में केवलारी जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष दो बेटों का नाम इस मामले सामने आ रहा है। हालांकि, इस बात कि पुष्टि अभी तक पुलिस ने नहीं की है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इन्हीं के संरक्षण में वन माफिया के गुर्गों ने बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई की। यही नहीं, अवैध पेड़ों की कटाई के इस केस में हल्का क्षेत्र के पटवारी की भूमिका भी संदेह के दायरे में आ चुकी है। पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है।