
Mahakumbh 2025: अगर आप भी मध्य प्रदेश के कटनी-मैहर होते हुए प्रयागराज की ओर जाना चाहते हैं, तो कृपया अपने प्रोग्राम को बदल लें ! ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज में एक बार फिर भीड़ बढ़ने के कारण सड़कों पर भीषण जाम के हालात बन गए हैं। मैहर, सतना, रीवा सहित कई जिलों के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण जाम लगना शुरू हो गया है।
नेशनल हाईवे-30 पर कटनी पुलिस घोषणा कर रही है कि श्रद्धालु यू टर्न लेकर अपने घर वापस लौट जाए या वहीँ रुकें। बता दें कि, प्रयागराज में दो दिन तक वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि, सड़क से आने वाले श्रद्धालु लगातार बड़ी संख्या में प्रयागराज में घुसने की प्रयास कर रहे हैं। जाम का आलम ऐसा है कि कुछ लोग 24 घंटे से भी ज्यादा समय से फंसे हुए है। पुलिस की समझाइश के बाद भी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए आतुर हैं।
ट्रैफिक टीआई राहुल पांडे लगातार कुंभ जाने वाले यात्रियों को आगाह कर रहे हैं। कटनी शहर के तीन स्थानों पर जाम के हालत 24 घंटे से अधिक समय से बने हुए हैं। स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें परेशानी से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा अभी भी पीर बाबा और चाका बाईपास में श्रद्धालुओं को वापस भेजने की तैयारी चल रही है।
नेशनल हाईवे पर कई जगह भीषण जाम के हालात बने हुए हैं। हजारों की संख्या में कार, बस, लोडर वाहन सहित अन्य वाहन फंसे हुए हैं। किसी भी हाल में प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के लिए लोग आतुर हैं। जरा सा भी रास्ता मिलने पर भी आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
मार्ग में स्थिति यहां तक बनी हुई है कि यात्री 24 घंटे से अधिक समय तक एक ही स्थान पर ठहरे हुए हैं। होटल और ढाबों में रात बीता रहे हैं। उन्हें इंतजार है कि कब रास्ता खुले और वह प्रयागराज की ओर रवाना हों।
Published on:
09 Feb 2025 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
