27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन में 24 घंटे की रेल कोच रेस्टोरेंट की दरकार, यात्रियों को होगी सहूलियत

छिंदवाड़ा के बाद बालाघाट, नैनपुर में भी शुरु हो रही सुविधा, सिवनी का अभी प्रस्ताव नहीं
2 min read
Google source verification

दिवाली और छठ पर भीड़ से निपटने के लिए भारतीय रेलवे तैयार (photo -ANI)

सिवनी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के द्वारा छिंदवाड़ा के बाद अब जल्द ही बालाघाट, नैनपुर, राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा शुरु कर दी जाएगी। हालांकि सिवनी रेलवे स्टेशन परिसर में भी इस सुविधा की सख्त दरकार है। दरअसल यात्रियों और आम नागरिकों को उच्च स्तरीय खानपान सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर प्रयास कर रहा है। स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों एवं स्नैक्स की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे कोच को आधुनिक रेस्टोरेंट के रूप में परिवर्तित कर तैयार किया जा रहा है, जो यात्रियों को एक अनूठा और आरामदायक भोजन अनुभव प्रदान करेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे सेवाओं के साथ एक अभिनव पहल है, जो रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। यह सुविधा न केवल यात्रियों के लिए, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बन रही है। छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में रेल कोच रेस्टोरेंट की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जबकि बालाघाट, नैनपुर, राजनांदगांव के लिए प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अगर इस चरण में सिवनी भी शामिल होता तो यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती।

रात में आती है कई ट्रेनें
रात में नैनपुर-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन, बैतूल-सिवनी पैसेंजर ट्रेन, छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन, पेंचवैली एक्सप्रेस, रीवा-इतवारी एक्सप्रेस, इतवारी-रीवा एक्सप्रेस का परिवालन वाया सिवनी होते हुए किया जाता है। इस ट्रेन में सवार यात्री सिवनी उतरते हैं और फिर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। कई यात्रियों को मजबूरी में सुबह का इंतजार करने के लिए सिवनी रेलवे स्टेशन में ही रूकना पड़ता है। वहीं दिन में भी अभी नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। ऐसे में अगर सिवनी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कोच रेस्टोरेंट खुल जाता है तो यात्रियों के साथ आम लोगों को भी काफी सहूलियत हो जाएगी।

परिसर का वातावरण भी हो जाएगा अधिक जीवंत
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने बताया किदपूमरे नागपुर मंडल में सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) रेलवे स्टेशन में रेल कोच रेस्टोरेंट की सुविधा दी गई है और यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा मंडल के छिंदवाड़ा एवं गोंदिया स्टेशन पर यह कार्य अंतिम चरण में है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा की जा रही इस पहल से स्टेशन परिसर का वातावरण भी और अधिक जीवंत, स्वच्छ और सुविधाजनक बनेगा। आने वाले समय में ऐसे और भी रेस्टोरेंट्स की योजना सिवनी सहित अन्य स्टेशनों पर लागू की जाएगी।