15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामकथा – ससुराल में बहु को सास-ससुर की सेवा करने की सीख दे माता-पिता

कथावाचक बोले, बेटी सीता को विदाई के वक्त सिखाया था मां-बाप ने

2 min read
Google source verification
ramayan

ramayan

सिवनी. बेटी की विदाई के समय माता-पिता को यह संदेश देना चाहिए कि ससुराल में सास-ससुर, गुरू पद एवं पति की सेवा मनोयोग से करें। मां सीता का विवाह हुआ तब पिता जनक व माता ने विदाई देते हुए बेटी सीता को यह बात कही थी। इसी तरह अवध में मां सीता को बेटी की तरह रखा, जैसे आंख की सुरक्षा पलक करती है। वैसे ही बहू को ससुराल में रखना चाहिए। यह बात देवरीकला में चल रहे रामकथा के छठवें दिन कथावाचक संत अतुल महाराज ने कही।
उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान श्रीराम के संस्कारों को अपनाना चाहिए। वास्तव में लोग भगवान श्रीराम की पूजा करते हैं। उनके जैसा बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके संस्कार और उन के त्याग को कोई नहीं अपनाना चाहता। रामकथा भक्त और भगवान के प्रेम पुत्र का पिता के प्रति प्रेम भाई का भाई के प्रति प्रेम। राजा का प्रजा के प्रति प्रेम की कहानियां हैं। सभी को रामकथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। भगवान श्रीराम की कथा सुख को देने वाली है और दु:ख का हरण करने वाली है। श्रीराम कथा सुनने से भूपति विपत्तियों का सामना करने का बल मिलता है। कहा कि रामचरित समाज के लिए आदर्श है। कथा का श्रवण करने काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रद्धाभाव के साथ मंदिर से निकले मनोकामना कलश
सिवनी. विकासखंड छपारा ग्राम पंचायत झिरी में स्थित ग्राम देवी मंदिर में ग्रामवासियों के सहयोग से 101 मनोकामना ज्योति विकल्पों की स्थापना की गई थी। इसका विसर्जन ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा भाव से किया गया। ग्रामीणों ने जन सहयोग से स्थापित 101 मनोकामना कलश की नौ दिन तक श्रद्धा भाव के साथ पूजन-अर्चना और आरती की गई। बैंडबाजों के साथ शाम को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। गांव और आसपास के लोग मनोकामना कलश की विसर्जन यात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर सिर पर कलश रखकर महिला महिलाएं भक्ति भाव में डूबी नजर आई। ग्रामीण जय माता दी का जयघोष कर रहे थे। बैंड बाजे की धुन पर एक के बाद एक निकाले गए घट कलश अत्यंत रमणी प्रतीत हो रहे थे। उनके साथ भारी संख्या में महिला-पुरुष भाव खेल रहे थे। ग्रामीण सुनील झारिया, रंजीत ठाकुर, हरगोविंद कुशवाहा, अखिलेश नेमा, अजय सराठे, चंदू नामदेव, मोनू झारिया, आसाराम कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, मनोज झारिया, अशोक झारिया, जगदीश कुशवाहा, संजू झारिया, विशाल नामदेव, रामकृष्ण झारिया आदि ने बताया कि विगत पांच वर्षों से ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम देवी मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की जा रही है।

हवन-पूजन व भंडारे का हुआ आयोजन
सिवनी. शहर से लगे डूंडासिवनी स्थित जोगिनी माता मंदिर में नवरात्र में श्रद्धालुओं को जमावड़ा लगा रहा। इस अवसर पर हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। जोगिनी माता मंदिर समिति अध्यक्ष देवचंद्र बिसेन, उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, सचिव नारायण हरिनखेड़े, करण सिंह चौहान, पंकज बिसेन, दीपांशु श्रीवास्तव, पप्पू पाल, सोनू सोनी एवं जोगिनी माता मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।