
रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया
सिवनी. नगर के पटेल टोला में स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा पर आदिवासी समाज के अधिकारी कर्मचारी एकता समिति एवं आदिवासी समाजिक संगठनों की उपस्थिति में वीरांगना रानी दुर्गावती का 454 वां बलिदान दिवस बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। जिसमें आदिवासी समाज अधिकारी-कर्मचारी एकता समिति के अध्यक्ष महादेव टेकाम, सचिव संतोष उइके, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मांडवे, झामसिंग नरेती, सचिव इंदर सिंह परते, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी कुंवर सिग टेकाम, प्रधान पाठक रिझनलाल पन्दे की उपस्थिति रही।
इसी तरह ग्राम सिलघाट में वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। प्रतिमा पर श्रद्धासुमन और नमन करने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह काकोडिया ने कहा कि भारत वर्ष का इतिहास शहादतों से भरा हुआ है। जैसे की हम सब जानते हैं भारत में मुगल शासकों के पश्चात अंग्रेजों का शासन चला था। जिनके खिलाफ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं विरांगनाओं के अथक प्रयास के बाद हमें स्वतंत्र भारत की प्राप्त हुई है। इसमें रानी दुर्गावती जी का स्थान महत्वपूर्ण रहा है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जनपद के अध्यक्ष सुनील टेकाम, महादेव टेकाम, अनिल मर्सकोले, श्याम धुर्वे, महावति मर्सकोले, ज्ञानता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में सरपंच राजेंद्र नेटी, अध्यक्ष गौरीसिंग नेटी, उपाध्यक्ष किशन कुमरे, सचिव रौनू सिंह उईके, घनसिन नेटी, बाबूलाल काकौडिय़ा, श्रीचंद नेटी, राहुल नेटी, सेवबती नेटी, सुखबती नेटी सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सिलघाट आदिवासी समिति का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
टीकमगढ़ में हुआ महाकौशल प्रांत का अभ्यास
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
बंडोल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत का अभ्यास वर्ग 16 से 19 जून टीकमगढ़ में हुआ। इसमें सिवनी के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम के चारों दिन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफ्फुल आकांत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखाडिय़ा, प्रांत संगठन मंत्री ओनिधीश, पूर्व प्रांत संगठन मंत्री विजय अठवाल, प्रांत सह संगठन मंत्री मृदुल मिश्रा, प्रांत मंत्री सत्येंद्र पटवा उपस्थिति रही। कार्यक्रम समापन के दिन प्रांत प्रमुख डॉ. रघुराज किशोर तिवारी द्वारा पूरे प्रांत की नवीन संगठनात्मक की घोषणाएं की गई। इसमें जिले के जिला संयोजक का दायित्व पुन: अंकित सिंह ठाकुर को सौंपा गया। अंकित कॉलेज मंत्री, नगर सहमंत्री, नगर उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी हैं। वहीं जिला सह संयोजक का दायित्व आयुष चौहान को सौंपा गया। पूर्व में आयुष बंडोल नगर अध्यक्ष, सिवनी ब्लॉक सहसंयोजक व जिला मीडिया प्रमुख जैसे दायित्वों में रहे हैं। जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने अंकित व आयुष की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Published on:
26 Jun 2018 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
