7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seoni Election Result: सिवनी में भाजपा के दिनेश राय मुनमुन की धमाकेदार जीत

seoni vidhan sabha election बीजेपी ने सिवनी विधान सभा सीट पर दिनेश राय मुनमुन को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने आनंद पंजवानी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

less than 1 minute read
Google source verification
seoni-election-result.png

सिवनी में भाजपा के दिनेश राय मुनमुन चुनाव जीत गए।

seoni vidhan sabha election- सिवनी विधानसभा सीट पर भाजपा के दिनेश राय मुनमुन ने चुनाव जीत लिया। मुनमुन को एक लाख 16 हजार 795 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के आनंद पंजवानी को 98 हजार 377 वोट मिले। हार-जीत का अंतर 18 हजार 418 था। तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के रंजीत रामदास वासनिक रहे। उन्हें 10 हजार 935 वोट मिले।17 नवंबर शुक्रवार को सिवनी विधानसभा सीट पर कुल 83.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदाता

सिवनी एक आदिवासी बाहुल्य जिला है और इसकी स्थापना 1956 में की गई थी। 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो, इस विधान सभा सीट पर 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां मुख्य मुकाबला था। बीजेपी के दिनेश राय मुनमुन को 99,576 वोट मिले थे, तो कांग्रेस के मोहन सिंह चंदेल को 77,568 वोट मिले। दिनेश राय ने यह मुकाबला 22,008 मतों के अंतर से जीता था। तब के चुनाव में सिवनी सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 2,43,421 थी, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,24,828 थी, जबकि महिला वोटर्स की संख्या 1,18,588 थी। इनमें कुल 1,99,998 यानी 82.5 फीसदी वोट पड़े।

राजनीतिक इतिहास

सिवनी सीट के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट परंपरागत रूप से बीजेपी के पास रही है। 1990 से लेकर 2008 तक हुए 5 चुनावों में बीजेपी ने लगातार जीत अपने नाम दर्ज की। जबकि 2013 के चुनाव में निर्दलीय दिनेश राय ने जीत का सेहरा पहना था। बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए। 2018 के चुनाव में वे बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत गए। जबकि पिछले 40 साल में कांग्रेस को यहां से हर बार निराशा ही हाथ लगी।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: बारघाट विधान सभा सीट पर बीजेपी-कांग्रेस के साथ ही गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी की भी अच्छी पकड़