27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां अधूरे शौचालय, ग्रामीण जा रहे बाहर, सीइओ बोले कराएंगे जांच

धनौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनिया के ग्राम जटलापुर में बनाए गए शौचालय है अपूर्ण

2 min read
Google source verification
swachchh bharat mishan news

यहां अधूरे शौचालय, ग्रामीण जा रहे बाहर, सीइओ बोले कराएंगे जांच

सिवनी. धनौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत नोनिया के ग्राम जटलापुर में बनाए गए शौचालय अपूर्ण है। ग्रामीण अब भी बाहर जा रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो ग्राम में बनाए गए शौचालयों में किसी में दरवाजे नहीं हैं। कई शौचालयों के गड्ढे को ढका नहीं गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर बनाए गए शौचालय को पंचायत से बनवाया गया है। ग्रामीण रामू, कालू यादव, नारायण विश्वकर्मा, शेर सिंह ने बताया कि शौचालय पूर्ण नहीं हुए हैं। इससे संबंधित पैसे भी हमलोगों नहीं मिले हैं। यह कब पूरा होगा। इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहा है। बताया कि संबंधित जेई का मोबाइल हमेशा बंद रहता है। वे जनपद पंचायत कार्यालय पर भी नहीं मिलते हैं। सचिव व सरपंच कोई जानकारी नहीं देते हैं। उधर इस मामले में सीइओ धनौरा ने जांच कराए जाने की बात कही है।


मोक्षधाम निर्माण की गुणवत्ता पर खड़े हुए सवाल
सिवनी. शहर से लगे ग्राम पंचायत खैरीटेक के मोक्षधाम निर्माण शुरू हो गया है। इसमें उपयोग किए जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता व मजदूरों की संख्या में गड़बड़ी किए जाने का आरोप ग्राम के पंच पति डीके पटेल ने लगाया है। पटेल की माने तो मौके पर दो से तीन लोग काम कर रहे हैं, जबकि मनरेगा के तहत यहां ८ से १० कामगार को दिखाया जाएगा। इस संबंध में सरपंच पति शेरू ने भी पत्रिका को बताया कि वह बाहर है। मोक्षधाम निर्माण में आठ लोग काम कर रहे हैं, जबकि मौके पर एक चालक व एक मिस्त्री मिला, जो मैटेरियल तैयार करने के बाद स्वयं उसे पिल्लर तैयार करने के लिए डाल रहे थे।
पटेल का कहना है कि जिस सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। वह जम गया है। इस पर वहां उपस्थित मजदूर ने बताया कि सीमेंट लाते समय पानी पड़ जाने से यह स्थिति बनी थी। उसे हटा दिया गया है। सरपंच ने भी इस बात को स्वीकार किया है। सचिव ने बताया कि मोक्षधाम का काम चल रहा है। यदि किसी प्रकार की वहां शिकायत है तो इसकी जांच की जाएगी। सरपंच नीलम सनोडिया ने बताया कि मंगलवार को लेबर कम आए थे। महिला लेबर किसी काम से सिमरिया गई थी, जिसकी वजह से वह नहीं आ पाई।