
सिवनी. नवोदित कलाकारों को उच्च स्तरीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अखिल भारत स्तर की नृत्य प्रतियोगिता सिवनी महोत्सव का आयोजन नगर पालिका के मानस भवन में रविवार की शाम हुआ। सिवनी महोत्सव का यह 12 वां वर्ष था।
आयोजन के सम्बंध में मंच संचालक रविन्द मन्द्रेला एवं मानसी मन्द्रेला ने जानकारी देते हुए बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में 4 वर्ग बनाये गए थे। जिसमें सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग के साथ-साथ मदर्स डांस कॉम्पिटिशन रखा गया था।
प्रतियोगिता में अर्जुन सिंह पायक ने सोलो तबला वादन किया। हारमोनियम संगत में डॉक्टर कैलाश कोमलवार रहे। श्रीनाट्यम कला के कलाकार सारिका समरीत, प्रियल श्रीवास्तव, ईशा डोंगरे, लताशा महोबिया, नीलम शर्मा द्वारा सरस्वती वंदन की कत्थक नृत्य प्रस्तुति दी गई है।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना डॉली ऊके ने एकल प्रस्तुति एवं संगीता ठाकुर एवं मनीषा सिंदूर द्वारा डुएट कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 2:30 से प्रारम्भ हुई प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से बालाघाट से आए प्रख्यात रंगकर्मी एवं नूतन कला निकेतन के पूर्व अध्यक्ष बसन्त रामेकर को संस्था द्वारा कलाश्री की उपाधि से विभूषित करते हुए सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सिवनी से अंजू शर्मा, बालाघाट से ज्योति परिहार एवं सुषमा नाविक उपस्थित रहे। जिनके अनुसार सब जूनियर वर्ग में कुल 14 प्रतिभागी थे। इसमें प्रथम लावण्या करिया, द्वितीय मिहिका वासनिक, हनी सिंह , तृतीय रोमांशी उइके, शानवी अग्रवाल, जूनियर वर्ग में कुल 17 प्रतिभागी थे जिसमे प्रथम शौर्या जैन, द्वितीय श्रेयांशी बांगड़े, आर्या नामदेव, तृतीय प्रियल श्रीवास्तव, आराध्या श्रीवास्तव रहीं।
सीनियर वर्ग में कुल 11 प्रतिभागी जिसमें प्रथम दिव्यांशी बघेल, द्वितीय सारिका समरीत, आर्या जैन, तृतीय लताशा महोबिया, रितिका तिवारी नरसिंगपुर को प्राप्त हुआ। मदर्स डांस कॉम्पिटीशन में कुल 8 प्रतिभागी थे जिसमें प्रथम नीलम शर्मा, द्वितीय नीलम बम्हनिया, भारती बेंद्रे, तृतीय रश्मि बांगड़े, सीमा हेडाऊ, ममता राजपूत स्मृति पुरस्कार नृत्य मणी नरसिंहपुर की संपदा शर्मा को एवं सीनियर वर्ग से दिव्या इनवाती को प्रदान किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश ठाकुर द्वाया किया गया। कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय, कलेक्टर गोपालचंद डाड, नगर पालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, जानकी प्रसाद पाठक, देवी प्रशाद चौधरी, बबलू विश्वकर्मा, नरेश गिरी गोस्वामी, अंकित दुबे, नारायण बिसेन सहित अन्य की उपस्थिति रही।
Published on:
13 Dec 2017 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
