
तिरंगा के तीन रंग के फूलों से हुआ भगवान शिव का श्रृंगार
सिवनी. आध्यात्मिक उत्थान मंडल शिव मंदिर समिति गुंगवारा में स्थित शिव मंदिर मे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा भगवान का श्रृंगार तिरंगे के रंग से किया गया।
ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग तीन तरह के पुष्पों सेभगवान शिव शंकर का ऐसा श्रंगार किया, जो तिरंगे का प्रतीक दिखाई दे रहा था। तीन रंगों के पुष्प और बेल पत्री के माध्यम से भगवान का स्वरूप मनोहारी दिखाई दे रहा था जो कि ग्राम और क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
ग्रामवासी नवीन सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह ठाकुर, बालमुकुंद सिंह आदि ने बताया कि देश भक्ति की भावना को प्रेरित करने के लिए आज भगवान के स्वरूप को तिरंगे का रंग दिया गया है, जो कि मनभावन लग रहा है। साथ ही इस समस्त क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश लग जा रहा है। तिरंगे से सजे इस भगवान की मनोहारी छवि को देखने के लिए क्षेत्रीय ग्रामवासी भी शिव मंदिर पहुंचे।
Published on:
29 Jan 2019 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
