28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कद्दावर नेताओं का गढ़ रहा है यह विधानसभा क्षेत्र, भाजपा ने दो बार किया कांग्रेस का सूपड़ा साफ

MP Assembly Election 2023 : आकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 1967 से 2018 तक हुए विस चुनाव में दो बार भाजपा और 10 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसमें पांच बार विमला वर्मा निर्वाचत हुईं

2 min read
Google source verification
assembly_election_mp_news_in_hindi.jpg

MP Assembly Election 2023 : केवलारी विधानसभा जिले के कद्दावर नेताओं का गढ़ रहा है। कांग्रेस की स्व. विमला वर्मा व स्व. ठाकुर हरवंश सिंह की यह परंपरागत सीट रही है। लंबे समय तक दोनों इस सीट से निर्वाचित होते रहे। जिलेभर के लोग स्व. वर्मा को बुआ व स्व. हरवंश को दादा के नाम से पुकारते थे। दोनों लंबे समय तक राज्य व केन्द्र सरकार में मंत्री रहे। आकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 1967 से 2018 तक हुए विस चुनाव में दो बार भाजपा और 10 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। इसमें पांच बार विमला वर्मा निर्वाचत हुईं। चार बार ठाकुर हरवंश सिंह निर्वाचित हुए थे। भाजपा की नेहा सिंह ने वर्ष 1990 में इस सीट पर जीत हासिल किया। भाजपा के राकेश पाल सिंह वर्ष 2018 में जीते।

1967-85 वर्मा व 1993-2008 तक हरवंश हुए निर्वाचित

वर्ष 1967-1985 तक पांच बार विधायक निर्वाचित हुई स्व. वर्मा प्रदेश शासन में स्वास्थ्य, सिंचाई, ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में कैबिनेट मंत्री रहीं। वर्ष 1990 का चुनाव वह भाजपा की नेहा सिंह से हार गईं। कांग्रेस ने वर्ष 1991 में हुए सिवनी लोकसभा चुनाव के लिए उनको टिकट दिया और वह जीत गईं। वह केन्द्र सरकार में भी मंत्री रहीं। वर्ष 1993 में ठाकुर हरवंश सिंह केवलारी विस से चुनाव लड़े और जीते। वे लगातार वर्ष 1998, 2003 व 2008 में इस सीट से निर्वाचित हुए। मई 2013 में उनका निधन हुआ। उस समय वे विधानसभा उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2013 में हुए विस चुनाव में उनके पुत्र ठाकुर रजनीश सिंह ने जीत हासिल किया। वर्ष 2018 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर राकेश पाल सिंह चुनाव लड़े और जीत हासिल की।

केवलारी विधानसभा से जीते हुए विधायक

1967 - विमला वर्मा - कांग्रेस

1972 - विमला वर्मा - कांग्रेस

1977 -विमला वर्मा - कांग्रेस

1980 -विमला वर्मा - कांग्रेस

1985 - विमला वर्मा - कांग्रेस

1990 - नेहा सिंह - भाजपा

1993 - हरवंश सिंह - कांग्रेस

1998 -हरवंश सिंह - कांग्रेस

2003 - हरवंश सिंह - कांग्रेस

2008 - हरवंश सिंह - कांग्रेस

2013 - रजनीश सिंह - कांग्रेस

2018 - राकेश पाल - भाजपा

ये भी पढ़ें : जनपद सदस्य के पति की कार से कहां जा रहा था लाखों का कैश, एफएसटी, एसएसटी की जांच में खुलासा
ये भी पढ़ें :चुनावी खर्च केवल 3 रुपए 45 पैसे, कैसे? जानने के लिए जरूर पढ़ें पूरी खबर