28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा में बही भक्तिरस की सरिता

सुबह में स्नान करने और शाम को महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
less than 1 minute read
Google source verification
wainganga seoni

वैनगंगा उद्गम स्थल मुंडारा में बही भक्तिरस की सरिता

सिवनी. गंगा दशहरा महोत्सव पर बुधवार को घाटों पर उत्सव का माहौल रहा। सुबह में शहर से लगे लखनवाड़ा व वैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा में हजारों श्रद्धालु स्नान करने उमड़े। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के समय घाट दीपों से जगमगा गया।
वैनगंगा के उद्गम स्थल की सीढिय़ों पर सजाए गए दिए से ऐसा लग रहा था। मानो आसमान का चांद उतरकर घाट पर छा गया। इस दौरान आशीर्वाद दास महाराज के नेतृत्व में आरती गीत के गायन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर हो गया। महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर परिसर में मध्यभारत के भजन गायक अशोक अकेला और उनकी टीम ने भजन की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भजन का लुत्फ उठाया। भजन गायन के दौरान उसकी धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। हनुमान बने कलाकार ने गानों की ताल के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया। इसके पूर्व सुबह में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन-अर्चना किया। आबू वाले बाबा और गंगा मैया का जयकारा लगाया गया। श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे। हनुमान बने कलाकार ने गानों की ताल के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जिसे खूब सराहा गया। इसके पूर्व सुबह में स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन-अर्चना किया। आबू वाले बाबा और गंगा मैया का जयकारा लगाया गया। श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में संत-महात्मा उपस्थित रहे।

गंगा दशहरा पर्व पर हुआ लखनवाड़ा घाट में पूजन
सिवनी. देशभर में बुधवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न पौराणिक ग्रंथों में उल्लेखित पूजनीय नदियों के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई। वैनगंगा घाट लखनवाड़ा में भी गंगा दशहरा पर्व पर पूजन-अर्चना किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ।