14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा, अब गिरेगा तापमान

दिन व रात के तापमान में दोगुने का अंतर, पडऩे लगी ठंड

2 min read
Google source verification
7 suns seen in China video goes viral it is Optical Illusion

7 suns seen in China

सिवनी. मौसम अब बदलाव की ओर है। हालांकि इस बार सर्दी में काफी देरी हो गई है। अब नवंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे जिले में ठंड का असर तेज हो रहा है। कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से अब तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और एक द्रोणिका भी है, जिसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है। जल्द पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे हैं, जिसके बाद ठंड जोर पकड़ेगी। सुबह एवं शाम के साथ ही दिन में भी लोगों को हल्की ठंड लग रही है। वहीं दिन व रात के तापमान में दोगुने का अंतर देखा जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 15 डिसे दर्ज किया गया। शाम ढलते ही ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं रात में भी अब कंबल की जरूरत पडऩे लगी है। सुबह भी अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे हवा का रूख उत्तर दिशा में होने लगा है। इस कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जिससे रात में सर्दी बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य होगा। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे रात में सर्दी का एहसास हो रहा है। सर्दी बढऩे से रात में पंखों की गति कम हो गई है। सुबह के समय सर्दी का अधिक एहसास हो रहा है।

कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ
जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। यह 21 नवंबर के बाद कश्मीर पहुंच सकता है। नया पश्चिमी विक्षोभ आने तक हवा का रुख उत्तर दिशा में रहेगा। उत्तरी हवा की वजह से रात में सर्दी बढ़ेगी। अगले हफ्ते न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है।