12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने वॉटसएप ग्रुप पर डाला अश्लील वीडियो!

भाजपा विरोध स्वरूप रविवार 24 जुलाई को शाम 4 बजे कचहरी चौराहा में केवलारी विधायक रजनीश सिंह का पुतला दहन भी करेगी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Vandewar

Jul 23, 2016

Teacher paly porn video infront of girl students

Teacher paly porn video infront of girl students


सिवनी.
केवलारी विधायक के मोबाइल से वाट्सएप पर अश्लील वीडियो ग्रुप में भेजे जाने का मामला राजनीतिक दलों के लिए अहम मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा ने इसे विधायक की मानसिकता को उजागर करने वाला बताया है।

जिला भाजपा द्वारा आरोप लगाते कहा गया है कि केवलारी के कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह के मोबाइल से पिछले दिनों व्हाटसअप ग्रुप में जिस तरह अश्लील फिल्म अपलोड की गई वह न सिर्फ उनके चारित्रिक पतन का प्रमाण है बल्कि कांग्रेस की कुसंस्कृति का भद्दा प्रदर्शन भी है। इस कृत्य से उन्होने सामाजिक अपराध किया है, विधायक पद की गरिमा को लहूलुहान किया है तथा जिले भर को बदनाम करते हुए मातृशक्ति को शर्मिन्दगी झेलने पर विवश किया है।

जलाएंगे पुतला

नगर भाजपा विधायक रजनीश सिंह के इस कुकृत्य की कड़ी निंदा करते हुए जिला प्रशासन से इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। साथ ही नगर भाजपा विरोध स्वरूप रविवार 24 जुलाई को शाम 4 बजे कचहरी चौराहा में विधायक रजनीश सिंह का पुतला दहन भी करेगी।

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने केवलारी विधायक रजनीश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रजनीश सिंह ने समाज के प्रति अपनी जवाबदेही निभाने की बजाय एक निम्न स्तरीय और अशोभनीय हरकत की है, जो सर्वथा भारतीय संस्कृति के प्रतिकूल है। दुख की बात यह है कि, उन्होंने व्हाटसअप के जिस गु्रप में इस अश्लील फिल्म को अपलोड किया है उस गु्रप में महिला सदस्य भी शामिल हैं। इसके साथ ही अपनी इस हरकत पर विधायक अपना अपराध स्वीकार करने की जगह यह बयान जारी कर रहे हैं कि, उनका मोबाइल उनके कार्यकर्ताओं के हाथ में रहता है और ऐसे ही किसी कार्यकर्ता ने यह ओछी हरकत की है।

भाजपा नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विधायक रजनीश सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे अपने साथ ऐसे ओछी हरकत करने वाले कार्यकर्ताओं को क्यों रखते हैं और क्यों उन्हें अपना मोबाइल सौंप देते हैं यदि ऐसा कुछ हुआ है तो भी विधायक अपनी जबाबदेही से बच नही सकते। उन्हें बकायदा थाने में ऐसे कार्यकर्ता की नामजद रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए थी क्योकि जिस समय यह अश्लील फिल्म अपलोड की गई उसका समय व तारीख प्रमाणित है और सहज ही यह ज्ञात हो सकता है कि उस समय उन्होंने किस कार्यकर्ता को अपना मोबाइल सौपा था। स्पष्ट है कि विधायक अपने अपराध पर पर्दा डाल रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बजाय उन्हें बदनामी की दलदल में ढकेलकर अपना दामन साफ दिखाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि विधायक सिंह अपने निजी जीवन में जो भी चाहें करें किन्तु एक जनप्रतिनिधि के नाते वे सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाने की बजाय समाज के प्रति अपराध करने वाले जनप्रतिनिधि साबित हुए हैं। जिला प्रशासन से मांग है कि विधायक सिंह के विरूद्ध सूचना प्रोद्योगिकी एक्ट 2000 की धारा 66/67/72 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाए।


ये भी पढ़ें

image