
सिवनी में रोंगटे खड़े कर देनेवाली घटना
सिवनी. एमपी के सिवनी में रोंगटे खड़े कर देनेवाली एक घटना सामने आई है. यहां एक महिला के सीने में 5 फीट की नुकीली बरछी घोंप दी. यह हैवानियत महिला के पति ने ही की. सीने में बर्छी सहित परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना जिसने भी सुनी उसका दिल दहल उठा.
पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सीने में पांच फीट की बरछी (सरिया) घोंप दी- सिवनी जिले के कुरई थाने के अंतर्गत बादलपार चौकी कटंगी बंजर में यह वारदात हुई. बताया जा रहा है कि दंपती के बीच पारिवारिक विवाद हुआ और यह झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी के सीने में पांच फीट की बरछी (सरिया) घोंप दी. बरछी को सीने में मारकर आर-पार कर दिया।
एएसआइ प्रदीप शर्मा ने बताया कि कटंगी बंजर गांव में रहने वाला विनोद कुरवेती ने यह वारदात की- एएसआइ प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार की है। कटंगी बंजर गांव में रहने वाला विनोद कुरवेती ने यह वारदात की. वह शराब पीकर आए दिन पत्नी भागवती (30) से विवाद करता रहता था। शनिवार को भी इनके बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान विनोद ने भागवती के सीने में सरिया मार दिया। उसे लहूलुहान छोड़ वह मौके से भाग गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है- भागवती को पड़ोस में रहने वाले देवरानी, जेठ ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे नागपुर रेफर किया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
Published on:
15 Jan 2023 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
