7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहडोल में कोरोना मरीजों की खोजने के लिए बनीं 164 टीमें

घर-घर जाकर आज से शुरू होगा सर्वे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 30 Jun 2020, 8:55 PM IST

164 teams set up to search for corona patients in Shahdol

शहडोल में कोरोना मरीजों की खोजने के लिए बनीं 164 टीमें

शहडोल। जिले में कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए किल कोरोना अभियान आज से शुरू किया जाएगा। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 164 टीमें बनाई है। इसमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी महिला सुपरवाईजर शामिल हैं। किल कोरोना अभियान शुरू करने का मकसद जिले में पूरी तरह से कोरोना मरीजों की खोज कर उनका इलाज करने के बाद कोरोना को जिले से पूरी तरह खत्म करना है। स्वास्थ कार्यकर्ता इसके लिए घर-घर जाकर सर्वे कार्य करेंगी। इस दौरान बुखार और सर्दी-खांसी वाले मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। चिन्हित करने के बाद मोबाइल टीम उनका स्क्रीनिंग करेगी उसके बाद सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल में भेजा जाएगा।


15 दिन में सर्वे होगा पूरा
जिले में 15 दिन के अंदर सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 164 टीमों को हर दिन का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य के तहत जिले में लगभग दो लाख घरों का सर्वे करना है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सर्वे के दौरान अगर किसी घर में बुखार और सर्दी वाले मरीज मिलते हैं तो वे मोबाइल टीम को सूचना देंगी। इसके बाद मौके पर मोबाइल टीम पहुंच जाएगी और उस व्यक्ति का स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल लेगी। इस तरह जिले में 15 दिन के अंदर हर बुखार और सर्दी-खांसी वाले मरीजों का टेस्ट कर लिया जाएगा। इससे जिले में 15 दिन के अंदर जितने भी कोरोना के संभावित मरीज होंगे उनका पता चल जाएगा और समय पर उन मरीजों को मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज मिल जाएगा। इस तरह जिल से कोरोना को खत्म करने में यह अभियान काफी मदद करेगी।
इनका कहना है
जिले में आज से किल कोरोना अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के लिए 164 टीमों को बनाया गया है। इसके तहत घर-घर जाकर बुखार और सर्दी खांसी वाले मरीजों को चिन्हित करने के बाद उनका सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा।
डॉ अंशुमान सोनारे, नोडल अधिकारी कोरोना