25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे आरक्षण काउंटर में कैसिंलेशन का दिया 2.38 लाख रिफंड

रेलवे में बुकिंग के लिए कम और रिफंड के लिए ज्यादा आ रहे लोग, दो दिन में हुई 16 टिकटों की बुकिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Brijesh Chandra Sirmour

•

Updated: 23 May 2020, 8:24 PM IST

रेलवे आरक्षण काउंटर में कैसिंलेशन का दिया 2.38 लाख रिफंड

रेलवे आरक्षण काउंटर में कैसिंलेशन का दिया 2.38 लाख रिफंड

शहडोल. संभागीय मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में लॉकडाउन के बाद शुक्रवार से रेलवे आरक्षण काउंटर खुल गया। जहां टिकट बुङ्क्षकग के ेलिए कम और टिकट कैसिंलेशन के लिए ज्यादा लोग आ रहे हैं। पहले दिन सुबह आठ बजे शुरू हुए काउंटर मेें पहले दिन पांच सीटें बुक हुई। पहला टिकट एक यात्री ने बिलासपुर से नागपुर के लिए बुक करवाया। इसके अलावा कटनी से आगरा के लिए तीन और बिलासपुर से हावड़ा के लिए एक सीट आरक्षित कराए गए। इससे रेलवे के खाते में 5 हजार 790 रुपये आए। इसके अलावा पहले दिन 94 टिकटों का कैसिंलेशन कराया गया। जिसका रेलवे ने दो लाख 22 हजार 480 रुपए का भुगतान किया। इसी प्रकार दूसरे दिन शनिवार को नौ यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित कराई गई। जिससे रेलवे के खाते में 1290 रुपए आए, जबकि 31 लोगों के टिकट कैंसिल कर 16105 रुपए का भुगतान किया गया। बताया गया है कि रेल मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेनों में सामान्य कोच में जितनी सीटें हैं, उतने ही यात्रियों को टिकट दिए जा रहे हैं। सामान्य श्रेणी के कोच की सीटों के लिए भी रिजर्वेशन कराना अनिवार्य किया गया है। रिजर्वेशन ऑफिस को खोलने से पहले परिसर को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद जो भी यात्री टिकट के लिए रिजर्वेशन ऑफिस आए उन्हें काउंटरों के बाहर शारीरिक दूरी की मार्किंग के लिए लगाए गए निशानों पर एक निश्चित दूरी पर खड़े होकर टिकट लेने के लिए कहा गया। बताया गया है कि रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस का काउंटर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के लिए खोला जाएगा। जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढेगी वैसे-वैसे बुकिंग टाइमिंग भी बढ़ाया जाएगा।
राशि के अभाव में टीडीआर से किया जाएगा भुगतान
बताया गया है कि वर्तमान में रेलवे आरक्षण काउंटर में कैश कम आ रहा है। जबकि टिकट कैसिंलेशन ज्यादा होने से ज्यादा राशि का भुगतान किया जा रहा है। ऐसी दशा में राशि उपलब्ध होने पर ही टिकट कैंसिलेशन की राशि रिफंड करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। राशि का अभाव होने पर टीडीआर के माध्यम से राशि का भुगतान किया जाएगा। वैसे रेलवे अगले छह माह तक लोगों को टिकट रिफंड की राशि देने की सुविधा दे रहा है। ऐसे में रिजर्वेशन काउंटर पर रिफंड के लिए लोगों को जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है।