17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

23 पुलिस कंपनियों का संभाग में पहरा, हर बूथ पर होगी विशेष चौकसी

संभाग में दो हजार से ज्यादा विशेष पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी, सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार

2 min read
Google source verification
cort

cort

शहडोल। संभाग के शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी। हर बूथ के साथ गतिविधियों पर पुलिस का पहरा होगा। संभाग में 23 पुलिस कंपनियों का पहरा रहेगा। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर संभाग के तीनों जिलों के लिए प्लान तैयार किया है। संभाग में दो हजार से ज्यादा विशेष पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। हर बूथ स्तर तक सुरक्षा कचव तैयार किया गया है। इसके अलावा सेक्टर और जोनल स्तर भी पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है, जो पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे और प्वाइंट टू प्वाइंट अधिकारियों को ब्रीफ करेंगे।

शहडोल : 8 कंपनियों के साथ 85 सेक्टर मोबाइल
एसपी कुमार सौरभ के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया है। 8 पैरामिलिट्री कंपनियां और 500 होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिले का 80 प्रतिशत बल लगभग 600 जवान रहेंगे। एक हजार विशेष पुलिस अधिकारी की तैनाती होगी। हर थानों के अनुसार 14 क्यूआरटी, पेट्रोलिंग के लिए एक विशेष पुलिस कंपनी और 14 जोनल अधिकारियों की तैनाती होगी। 85 सेक्टर मोबाइल अधिकारियों के साथ प्रशासन के 2500 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी होगी। 958 कुल मतदान केन्द्रों में संवेदनशील केन्द्र 169 हैं। यहां 4500 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी।

उमरिया : 3 हजार अधिकारी कर्मचारी और 6 कंपनियां
उमरिया एसपी डॉ असित यादव के अनुसार, सुरक्षा को लेकर लगातार बैठक ली जा रही हैं। सीआईएसएफ की 6 कंपनियां के साथ 206 होमगार्ड के जवान रहेंगे। 120 अधिकारियों की ड्यूटी के साथ 247 प्रधान आरक्षक और सीआईएसएफ के 45 सेक्टर रहेंगे। स्थानीय होमगार्ड के 572 और 650 एसपीओ रहेंगे7 कुल मतदान केन्द्र 577 में संवेदनशील केन्द्र 131 हैं। यहां 3 हजार अधिकारी कर्मचारी तैनात रहेंगे। यहां हर बूथों पर पुलिस की चौकसी रहेगी और सेक्टर अधिकारी लगातार मूवमेंट में रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियो को ब्रीफ करेंगे।

अनूपपुर : 9 पुलिस कंपनियों के साथ 2500 बल
अनूपुपर के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में पैनी नजर रहेगी। यहां सबसे ज्यादा 9 कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। कुल मतदान 689 केन्द्रों में 173 संवेदनशील केन्द्र हैँ। यहां सुरक्षा बल 2500 रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 9 पुलिस कंपनियां तैनात रहेगी, जो जिले के बूथों की व्यवस्था संभालेंगी। बताया गया कि यहां कुल 3040 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।