1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थोड़ी सी असावधानी करा देती है ऐसा बड़ा नुकसान, हमेशा सतर्क रहें

आप भी हो सकते हैं इस तरह की घटना के शिकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 7 Apr 2018, 12:51 PM IST

A little disadvantage is such a big loss, Always be cautious

शहडोल- कभी-कभी थोड़ी सी असावधानी बड़ा नुकसान करा देती है। इसलिए आज के जमाने में इंसान को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है। गुनाह के सौदागर कभी वक्त का इंतजार नहीं करते, वो वारदात को कभी भी किसी भी वक्त जब भी मौका मिलता है अंजाम दे देते हैं। और जब घटना हो जाती है, उसके बाद पछताने के अलावा कुछ भी नहीं बच पाता है।

फिर से कार्ड बदलकर उड़ा दिए पैसे
एटीएम कार्ड बदलकर बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा देने की घटना एक बार फिर से हुई है। इस बार शहडोल के गांधी चौक स्थित एटीएम में कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से 49 हजार रुपए की खरीददारी कर ली गई। जब अकाउंट से पैसे निकल गए, खरीददारी हो गई, तब जाकर सामने वाले को पता लगा कि उसके साथ तो धोखा हो गया है। उसका तो एटीएम कार्ड ही बदल लिया गया है।

पीडि़त का नाम संतोष श्रीवास्तव है, पीडि़त संतोष को जैसे ही इस बात का पता लगा संतोष श्रीवास्तव पुलिस के पास पहुंचे, उन्हें सारी बात बताई, और रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़त ने पुलिस को बताया की 2 अप्रैल को पैसा निकालने शहर से गांधी चौक स्थित एटीएम गए थे तभी घटना हुई, कुछ लोगों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड ही बदल लिया, और उनके अकाउंट से पैसे उड़ा दिए गए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में शहडोल संभाग में ऐसी कई घटनाएं हुईं, जब एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा दिए गए। कभी पैसे ही निकाल लिए गए, तो कभी एटीएम कार्ड से शॉपिंग कर ली गई। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। तब लगा कि अब एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसे पार करने वाले अपराधियों में कमी आएगी, लेकिन कुछ दिन के शांति के बाद एक बार फिर से एटीएम कार्ड से धोखा धड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है।

क्योंकि फिर से एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर अकाउंट से पैसे पार कर देने की घटना सामने आई है। ऐसे में हर इंसान को हर वक्त सावधान रहने की जरूरत है। अगर एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ी सतर्क रहें, किसी पर भी आसानी से भरोसा ना करें, अगर एटीएम से पैसा निकालना नहीं आता, या एटीएम में कोई दिक्कत हो रही है, तो किसी अपने जान पहचान वाले से ही मदद मांगे, अनजान से मदद बिल्कुल भी ना मांगे, नहीं आप भी कुछ इसी तरह धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।