26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अज्ञात कारणों से हुई मौत की सूचना पर आया नया मोड़, पुलिस विवेचना में हुआ चौकाने वाला खुलासा

सिर में कुल्हाड़ी मारकर की गई थी हत्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

raghuvansh prasad mishra

•

Updated: 28 Jun 2019, 8:59 PM IST

 A new twist on the information of death due to unknown reasons, revealing the shocking disclosure of police investigation

अज्ञात कारणों से हुई मौत की सूचना पर आया नया मोड़, पुलिस विवेचना में हुआ चौकाने वाला खुलासा

खन्नौधी। गोहपारू थाना क्षेत्र अतर्गत बरमनिया निवासी रामखेलावन पिता सिकनू सिंह गोंड़ उम्र ४५वर्ष की मौत पर नया मोड़ आ गया है। थाने में मृतक की मौत का कारण अज्ञात बताया गया था। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रामखेलवन के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई्र थी। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी मानसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुभाष दुबे, सहायक उपनिरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक रामानंद तिवारी, देवेन्द्र सिंह, आर पंचमसिंहऔर सतीश सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
प्रशासनिक समिति ने दी नगर विकास के कार्यो को हरी झंडी
नगर पालिका परिषद् के लिए गठित प्रशासनिक समिति ने बुधवार को एक दर्जन से अधिक नगर विकास के कार्यो को हरी झंडी दी। जिसमेे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिये वर्षा ऋतु के लिए रैन कोट व गमबूट, गल्बस एवं अन्य उपकरण क्रय के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा कर्मचारियों के महगाई भत्ते,विद्युत लाईट दुरूस्त हेतु सामग्री क्रय, स्वच्छता संबधी उपकरण एवं कीटनाषक दवाए , नालियो का निर्माण, यात्री शेड ,स्वस्थ भारत अभियान के तहत् प्रचार प्रसार के लिए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी